
Kareena Kapoor Visit Neetu Kapoor
नई दिल्ली: अपने अभिनय से कई सालों तक दर्शकों के दिलों में राज करने वाले एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 30 अप्रैल को उन्होंने परिवार वालों के बीच मुंबई (Mumbai) में अंतिम सांस ली। वहीं रविवार को मुंबई के बाणगंगा में उनका अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान नीतू कपूर (Neetu Kapoor), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रिद्धिमा के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अयान मुखर्जी मौजूद थे। इस दुख की घड़ी में परिवार के बाकी के सदस्य नीतू कपूर के साथ मौजूद हैं और उनसे मिलने के आते रहते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर चाची नीतू कपूर और कजिन भाई रणबीर से मिलने उनके घर पहुंचीं।
करीना कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना गाड़ी के अंदर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। करीना को नीतू कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया था।
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वहीं इससे पहले कपूर खानदान ने ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। तस्वीर में रणबीर कपूर और नीतू कपूर ऋषि कपूर की तस्वीर के पास बैठे नजर आए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती थी।
View this post on Instagram#neetusingh with son #RanbirKapoor today at prayer meet at their Pali home for #RishiKapoor #rip 🙏
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
आपको बता दें कि दो साल की लंबी बीमारी के बाद ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर ने सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल में ए़डमिट कराया गया था। जिसके बाद उनके निधन की दुखद खबर सामने आई। लॉकडाउन की वजह से उनके अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी शामिल नहीं हो पाया था। केवल 20 से 25 लोग ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। जिसमें आलिया भट्ट भी शामिल थीं।
View this post on Instagram#ranbirkapoor #aliaabhatt at #RishiKapoor funeral #rip 🤲🙏
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
Published on:
05 May 2020 06:46 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
