
Taimur Ali Khan, Kareena Kapoor
करीना कपूर और सैफ अली खान का 8 महीने का बेटा तैमूर किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ये छोटा सा बच्चा अभी से इंटरनेट पर राज कर रहा है। आए दिन तैमूर की कोई ना कोई पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल चली ही जाती है। हाल में पेपराजी ने करीना कपूर और तैमूर को मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया। हमेशा हंसते नजर आने वाले तैमूर इस बार पेपराजी को देखकर अचानक से रोने लगे। बस फिर क्या था करीना कपूर तैमूर के इस अद्भुत रूप को देखकर जोर से हंसने लगी और तैमूर को अपनी बाहों में लेकर चुप कराने लगी। भले इस बार पेजराजी ने तैमूर को रोते हुए कैमरे में कैद किया हो लेकिन उनकी सुदंरता देखकर आप आपनी स्माइल नहीं रोक पाएंगे।
इस दौरान करीना कपूर बहुत ही सुंदर लग रही थीं। उन्होंने ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी। वहीं उनका सुपर क्यूट बेटे तैमूर ने धारीदार ब्लू कलर की टी-शर्ट और टाउजर्स पहन रखा था जिसमें वे बहुत ही क्यूट लग रहे थे। ये कहना गलत नहीं होगा कि दोनों मम्मी बेटा बहुत ही हैंडसम लग रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तैमूर अली खान के साथ करीना कपूर दिल्ली के लिए यात्रा कर रही थीं जहां वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू करने वाली है। करीना कपूर के साथ इस फिल्म में सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी हैं।
इससे पहले भी तैमूर की पहली तस्वीर मीडिया में आई थी तो लोग उनके लुक को लेकर बहुत क्रेज थे। तैमूर को अक्सर अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ पार्टीज में देखा जाता है। तैमूर अपने जन्म के बाद से अपने नाम को लेकर सोशल मीडिया पर फेमस को गए थे। इसके बाद तैमूर जहां भी जाता है मीडिया में उनकी ही बातें होती रहती हैं। लोग उनकी लेटेस्ट तस्वीर को देखकर भी क्रेजी हो जाएंगे।
इन बॉलीवुड बेबी स्टार किड्स में शाहिद कपूर और मीरा की बेटी मीशा और करीना कपूर का बेटा तैमूर बहुत ही क्यूट है और पेपराजी इन दोनों की तस्वीरें क्लिक करने से नहीं चुकते।
बता दें कि 36 वर्षीय करीना कपूर ने सितंबर, 2012 में 47 वर्षीय सैफ अली खान से शादी रचाई थी। इस कपल ने 2008 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म टशन के सेट से डेटिंग स्टार्ट की थी। वे दोनों बॉलीवुड फिल्म ओमकारा, कुर्बान और एजेंट विनोद के साथ-साथ नजर आ चुके हैं। सैफ अली खान की आने वाली फिल्म चीफ और कालाकांडी हैं।
Published on:
01 Sept 2017 11:13 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
