
Lakme Fashion Week के आखिरी दिन बॉलीवुड के सितारों ने अपने फैशनेबल अंदाज से रैंप पर आग लगा दी है। फाइनल डे पर करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, करण जौहर ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।

करीना कपूर डिजाइनर शांतनु और निखिल के कलेक्शन को प्रेजेंट करने के लिए शो में बतौर शो स्टॉपर रैम्प पर उतरीं।

इस दौरान करीना ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी हाॅट नजर आ रही थीं।

करीना के अलावा फैशन वीक में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी रैम्प पर वॉक करती नजर आईं। शो के दौरान भूमि का लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

फैशन शो में अर्जुन कपूर नए अवतार में नजर आए। रैंप पर वह अपनी आने वाली फिल्म 'पानीपत' के लुक में दिखे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक हैट, ब्लैक ड्रेसअप पहनी हुई थी।

फैशन शो में फिल्म मेकर करण जौहर भी अपना जलवा बिखेरते दिखे।

हमेशा ही अपने अतरंगी और यूनिक फैशन स्टाइल के लिए मशहूर एक्टर रणवीर सिंह भी फैशन वीक के आखिरी दिन नजर आए। रणवीर रैंप पर रैपर्स संग उतरे। इसके साथ ही उन्होंने स्टेज पर 'गली बॉय' के रैप सॉन्ग के साथ खास परफॉर्मेंस दी।