23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो एक्स्पों में रणबीर-कैटरीना ने किया एकदूसरे को नजरअंदाज

ब्रेकअप होने के बाद अलग हुई इस कपल को जब हाल ही में ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में एक दूसरे का सामना करना पड़ा तो दोनों ही कतरातें हुए नजर आए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rakhi Singh

•

Updated: 4 Feb 2016, 3:41 PM IST

ranbir kapoor

ranbir kapoor

मुंबई। बॉलीवुड कपल्स के लिए मानों यह नया साल दुख और दूरियां लेकर आया है। कितने ही कपल्स के ब्रेकअप की खबरें साल की शुरूआत में ही सामने आई। वो क्यूट कपल जिसके बिछडऩे का हर किसी को अफसोस है वो है कैटरीना और रणबीर । ब्रेकअप होने के बाद अलग हुई इस कपल को जब हाल ही में एक दूसरे का सामना करना पड़ा तो दोनों ही कतरातें हुए नजर आए।

ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो में पहुंचे रणबीर कपूर और कटरीना कैफ ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया। या फिर यूं कहें कि इस आयोजन के तरीके ने ही उनमें दूरी बनाए रखने में मदद की।

ऑटो एक्सपो में कटरीना 'जैगुआर XE' के लॉन्च के लिए आई थीं। वहीं रणबीर कपूर 'हीरो मोटर्स' की नई बाइक को लॉन्च करते दिखे, लेकिन ऑटो एक्सपो के वेन्यू के चलते कटरीना और रणबीर का सामना होना मुमकिन नहीं था इसलिए दोनों में दूरी बनी रही।

इन दोनों स्टार्स के इस हालिया इवेंट के बारे में छपी कुछ खबरों के सूत्रों के मुताबिक, रणबीर ने ऑटो एक्सपो में कटरीना के आने से पहले शिरकत की और कटरीना भी रणबीर का सामना न करने की मंशा के चलते इस इवेंट में रणबीर के जाने के बाद पहुंची। रणबीर इस इवेंट में करीब एक घंटे तक मौजूद रहे लेकिन कटरीना से उनका सामना नहीं हुआ। अब इसे महज ए‍क इत्तेफाक कहा जाए या एक दूसरे को नजरअंदाज करने का अंदाज, इस बारे तो कैफ और कपूर ही बेहतर बता सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग