
Kiara Advani
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लगातार दो हिट फिल्में दे चुकी हैं। शाहिद कपूर की कबीर सिंह (Kabir Singh) और फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की गुड न्यूज (Good Newwz), ये दोनों ही फिल्में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हैं। इसके अलावा भी कियारा के पास फिल्मों की कमी नहीं है। आगे आने वाले वक्त में लक्ष्मी बॉम्ब, शेरशाह और इंदू की जवानी (Ind00 Ki Jawaani) जैसी बड़े बजट की फिल्मों में वो दिखाई देंगी। लॉकडाउन के कारण कियारा की ये फिल्में अभी रुकी हुई हैं, कुछ दिनों पहले लक्ष्मी बॉम्ब को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की खबरें आई थीं लेकिन इस पर विराम लग गया।
कियारा आजकल अपने घर में हैं और हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। कियारा ने बताया कि उन्होंने कभी भी डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल नहीं किया और जब प्यार के मामले में वो पुराने ख्यालात की हैं।
मुंबई मिरर से बातचीत में कियारा से सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल किया है। कियारा ने जवाब देते हुए कहा- नहीं, मैं कभी भी डेटिंग ऐप पर नहीं रही हूं और अब ये आसान नहीं है। ये फेमस पर्सनालिटी होने की ये बुरी बात है। प्यार के कियारा के लिए क्या मायने हैं इसपर जवाब देते हुए उन्होंने बताया- जब प्यार की बात आती है तो मैं पुराने ख्यालात वाली बन जाती हूं। मुझे डिजिटल की दुनिया से ज्यादा वैसे किसी को ढूंढना और उसका प्यार पाना पसंद है। मैं बेहद रोमांटिक हूं और सच्चे प्यार में विश्वास करती हूं। हालांकि कियारा ने ये भी कहा कि टेक्नॉलिजी ने आज लोगों को एक सकारात्मक जरिया दिया है। मुझे ऐसे बहुत से लोगों को जानती हूं जो ऑनलाइन मिले हैं और शादी कर ली है। तो ये बढ़िया बात है आपको आपका सोलमेट मिल जाता है चाहे जरिया कोई भी हो।
इसके अलावा कियारा ने अपने प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की और फिल्म इंदू की जवानी के किरदार के बारे में बताया। कियारा ने कहा कि इंदू की जवानी में मेरा रोल आज की जेनरेशन को टच करेगा। मैं एक गॉव की लड़की का किरदार निभा रही हूं जो ऑनलाइन डेटिंग ऐप ढूंढ रही है। मैं इस चीज से बिल्कुल सहमत करती हूं क्योंकि प्यार करने का तरीका लगभग एक जैसा ही है।
Published on:
14 May 2020 04:05 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
