29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कियारा आडवाणी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार सेट पर हुईं स्पॉट

Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 1 Mar 2025, 8:06 PM IST

kiara advani pregnancy News

kiara advani pregnancy News

Kiara Advani Pregnancy News: बॉलीवुड क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बीते कल, 28 फरवरी 2025 को इंस्टाग्राम पर एक खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने बताया था कि वे माता-पिता बनने जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में दोनों ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे सफेद बेबी बूटीज के एक जोड़े को नाजुक रिबन से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जो उनके माता-पिता बनने की खुशी का प्रतीक है।

इसी बीच एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहली बार लोगों के बीच में नजर आई हैं। शनिवार को मुंबई के अंधेरी इलाके के फिल्मालय स्टूडियो के पास उन्हें देखा गया। उन्होंने अपनी वैनिटी वैन के सामने पैपराजी के लिए पोज दिया। गर्म मौसम के बीच वह सफेद रंग के समर आउटफिट में थीं।

ऐलान के बाद बधाइयों का दौर शुरू

प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद फैंस से लेकर इंडस्ट्री से जुड़े लोग बेहद खुश हैं। लोगों ने कियारा और सिद्धार्थ को बधाई देने के लिए कमेंट सेक्शन में संदेश दिए। जिसमें एक्ट्रेस शरवरी ने लिखा, "बधाई हो"।

अभिनेता ईशान खट्टर ने कहा, "बधाई हो दोस्तों!" अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी इस कपल को बधाई दी। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने इसे "अब तक की सबसे अच्छी खबर" कहकर बधाई दी।

अभिनेत्री सोनम कपूर की निर्माता बहन रिया ने दोनों को बधाई दी। कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात 2020 में फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी और वहीं उनमें प्यार हो गया। दोनों ने अपनी डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी बनाए रखी।

राजस्थान के जैसलमेर में पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से हुई थी शादी

कियारा और सिद्धार्थ ने साल 2023 में राजस्थान के जैसलमेर में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह में शादी की थी। दोनों को कई बार एक दूसरे का साथ देते देखा गया है। कपल इन दिनों बेहद खुश है।

रिपोर्ट्स की माने तो कियारा और सिद्धार्थ की मुलाकात 2020 में फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी और इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

फिल्म 'शेरशाह' कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित थी, जो उस लड़ाई में शहीद हो गए थे। फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन ने किया था। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'शेरशाह' में विक्रम बत्रा और उनके जुड़वां भाई विशाल की डबल भूमिका निभाई थी, जबकि कियारा आडवाणी ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया।

काम की बात करें तो सिद्धार्थ की अगली फिल्म जान्हवी कपूर के साथ 'परम सुंदरी' आने वाली है। दोनों ने केरल में शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Kannappa के टीजर में Prabhas ने लूटी महफिल, शंभू अवतार में दिखे Akshay Kumar

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग