Hathras में 19 साल और Balrampur में 22 साल की युवती संग हुआ गैंगरेप एक्ट्रेस Kriti Sanon ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जाहिर किया गुस्सा
नई दिल्ली। महिलाओं के लिए अब देश सुरक्षित नज़र नहीं आ रहा है। एक के बाद एक कई घटनाएं होती जा रही है। अभी लोग हाथरास के मामले से उभरे ही नहीं थे कि बलरामपुर के दुष्कर्म मामले ने सबको हिला कर दिया है। 22 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया। देश में हो रही घटनाओं को लेकर लोगों के अंदर गुस्सा है। बॉलीवु़ड सेलेब्स भी इन घटनाओं की निंदा कर रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन ने हाथरस के बाद बलराम में हुई घटना पर गुस्सा जाहिर किया है। कृति ने पूछा है कि आखिर कब तक यह सब खत्म होगा?
अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें कुछ कमेंट्स कृति ने शेयर करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि 'जैसे ही गुस्सा कम होने लगता है तभी एक और भयानक मामला सामने आया है। जिसने उन्हें एक बार फिर से उन्हें डर और घृणा होनी लगी है! यह कब खत्म होगा? हम सदियों से महिलाओं के साथ हो रहीं हिंसा और उनके अपमान के लिए आवाज़ उठाए जा रहे हैं। लेकिन यह मामले केवल रिपोर्ट किए गए जाते है।
जो असलियत में बहुत ही छोटी संख्या है। वहीं कृति ने अपने ट्विटर हैंडल से भी एक नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'कब ये राक्षस ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर लोगों को डराएंगे। वह एक सजा के बारें में नहीं सोच पा रही हैं। जो इस तरह की क्रूरता को लिए बिल्कुल ठीक बैठे। सिर पर गोली मारना सार्वजनिक रूप से पथर मारकर मारना? यह सभी सजाएं बेहद ही छोटी नज़र आती है।'
यही नहीं एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि "उसका रेप हुआ था। नहीं उसने उसका रेप किया है। अपनी बेटी की सुरक्षा करें। नहीं अपने बेटे को पढ़ाएं। अपनी बेटी को घर जल्दी आने को कहें क्योंकि बाहर वह सुरक्षित नहीं हैं। अपने बेटे को घर जल्दी घर को कहे तभी बेटियां सुरक्षित होंगी।" इसी पोस्ट के साथ कृति ने एक तस्वीरे भी पोस्ट की है। जिसमें एक महिला सहमी और चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है।
आपको बता दें पहले 19 साल की युवती से हाथरस में दुष्कर्म हुआ। पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही और अंत में उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं कुछ समय बाद खबर आई कि बलरामपुर में भी एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। 22 साल की लड़की को दो पुरूषों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद उस पीड़िता की भी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर सभी लोग दोनों ही बेटियों के लिए न्याय की मांग रहे हैं।