
सलमान खान के शो में नजर आएंगी सना सईद
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस शो में शामिल होने को लेकर कई नाम सुर्खियों में है। अब इस शो को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि शाहरुख (Shahrukh Khan) खान की ऑनस्क्रीन बेटी यानी सना सईद भी नजर आ सकती हैं। सना ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में अंजली का किरदार निभाया था। टेली बाइट्स के एक रिपोर्ट के मुताबिक सना को बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने शो के लिए अप्रोच किया है। इससे पहले भी शो के मेकर्स ने सना को बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के लिए अप्रोच किया था पर उस वक्त सना इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं।
सना सईद कई सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सना 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिये', 'लो हो गई पूजा इस घर की' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसी के साथ सना सईद ने 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में शाहरुख खान की बेटी ‘अंजली’ का किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो सना जल्द ही इस शो में नजर आ सकती हैं।
Published on:
07 Apr 2024 10:52 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
