scriptBreakup की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल, बोलीं- एक मछली… | Malaika Arora cryptic post share instagram said one fish lost soul amid arjun kapoor breakup | Patrika News
बॉलीवुड

Breakup की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल, बोलीं- एक मछली…

Malaika Arora And Arjun Kapoor: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ब्रेकअप के बाद अकेली पड़ गई हैं। उन्होंने अपने दिल की बात शेयर की है। जो फैंस को समझने में दिक्कत हो रही है।

मुंबईJun 05, 2024 / 12:42 pm

Priyanka Dagar

Malaika Arora cryptic post share instagram

Malaika Arora cryptic post share instagram

Malaika Arora And Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के चलते इन दिनों मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं। जब से ब्रेकअप की खबरें आई हैं तब ही हर रोज मलाइका अलग-अलग पोस्ट शेयर कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसमें एक मछली को लेकर बात की है। उनके इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस का दिल टूटा है। 

मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप के चलते किया क्रिप्टिक पोस्ट (Malaika Arora And Arjun Kapoor cryptic post)

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया इसमें उन्होंने जो लिखा था फैंस उसे उनके अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के साथ जोड़ रहे हैं। मलाइका ने लिखा था, “हम सभी मछली के कटोरे में तैरती हुई और खोई हुई आत्माएं हैं।” अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट से फैंस परेशान है कि आखिर एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं। क्या वह अर्जुन कपूर के बिना नहीं रह पा रही हैं? जिस वजह से वह ऐसे पोस्ट शेयर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें
 

मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप! 5 साल के रिश्ते का ऐसे हुआ अंत

Malaika Arora And Arjun Kapoor cryptic post
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछेल 5 साल से साथ थे। हर कोई कपल की शादी का इंतजार कर रहा था, पर अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही है। ऐसे में मलाइका के ऐसे पोस्ट उनके ब्रेकअप को कंफर्म करते नजर आ रहे हैं और उनके दिल का हाल बता रहे हैं। 

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Breakup की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल, बोलीं- एक मछली…

ट्रेंडिंग वीडियो