25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक के 7 साल बाद मलाइका अरोड़ा का छलका दर्द, अरबाज से बिछड़ने पर बोली-हम एक दूसरे से…

Malaika Arora On Divorce With Arbaaz Khan: मलाइका अरोड़ा ने तलाक के 7 साल बाद एक बार फिर से एक्स पति अरबाज के बारे में बात की है। मलाइका ने टॉक शो में बताया है कि वो और उनके एक्स पति अरबाज एक- दूसरे से कितना परेशान थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 12 Aug 2024, 11:20 AM IST

Malaika Arora- Arbaaz Khan

Malaika Arora- Arbaaz Khan

Malaika Arora On Divorce With Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को अक्सर अपने एक्स पति से तलाक के बारे में बात करते हुए देखा गया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक बार फिर से एक्स पति अरबाज से तलाक होने की वजह और उनसे परेशानी पर बात की है। मलाइका ने अपने एक्स पति अरबाज खान से तलाक पर बात करते हुए बताया है कि वो दोनों एक-दुसरे से कितना परेशान हो गए थे जिसका असर उनके आस-पास के लोगों पर भी पड़ने लगा था। मलाइका ने एक रेडियो टॉक शो में बताया है कि वो एक्स पति अरबाज के साथ किस स्थिति में गुजर रही थी।

मलाइका का अरबाज से तलाक पर छलका दर्द

मलाइका ने एक्स पति अरबाज से तलाक पर बात करते हुए बताया, "उस स्थिति में सिर्फ हम दो लोग थे जो एक दूसरे को दुखी कर रहे थे। इसका असर ना सिर्फ हमारे जीवन पर बल्कि हमारे आसपास के लोगों और परिवार पर पड़ रहा था। तलाक के बाद अरहान ने मेरे और अरबाज के बीच ये अंतर महसूस किया कि हम दोनों खुश थे। तलाक के कुछ महीनों बाद अरहान ने मुझसे कहा था कि मां अब आप काफी खुश दिख रही हैं।"

मलाइका और अरबाज के रिश्ते की इंडस्ट्री में चर्चा

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में एक दूसरे के साथ शादी की थी। दोनों की शादी में कुछ खटास आने की वजह से साल 2017 में मलाइका और अरबाज ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। मलाइका और अरबाज ने अपनी राहें शादी के 19 साल बाद एक- दूसरे से परेशान होकर बदल ली थीं। मलाइका और अरबाज के शादी का चर्चाएं आज भी इंडस्ट्री में होती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: तलाक के 15 साल बाद पहले पति के संग वापस लौटने पर दिलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी? बोली- वो इंटरेस्टेड है...

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा के लाइफ में अर्जुन कपूर का एंट्री हुई। कपल एक-दसरे को डेट करने लगे। मलाइका और अर्जुन को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते में इस समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी समझौते से ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

अरबाज खान ने शूरा खान से की शादी

मलाइका से तलाक के बाद अरबाज खान सिंगल लाइफ एंजॉय कर रहे थे। अरबाज खान अपने करियर पर फुल फोकस कर रहे थे। अरबाज खान ने साल 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली है। अरबाज खान और शूरा खान के शादी के बाद इंडस्ट्री में खूब चर्चाएं रहती हैं। दोनों को कई बार डेट पर जाते हुए और एक साथ स्पॉट भी किया जाता है।