23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के निधन के 3 साल बाद इस एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- फैमिली को पालना था इसलिए ये काम करना पड़ा…

Mandira Bedi: पति के गुजरने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को और अपनी फैमिली को कैसे पाला?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 15 Jun 2024, 5:11 PM IST

Mandira Bedi

Mandira Bedi

मंदिरा बेदी बॉलीवुड और खेल जगत का जाना-माना नाम है। मंदिरा ने अपने पति राज कौशल के हार्ट अटैक से हुई मौत पर पहली बार खुल कर बात की। पति के निधन के तीन साल बाद एक्ट्रेस ने बताया कि किस तरह उन्होंने खुद को और परिवार को संभाला है। एक्ट्रेस ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' पॉडकास्ट पर इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह बिना रोए अपने पति के बारे में बात नहीं कर पाती थीं, लेकिन अब उनके लिए चीजें थोड़ी आसान हैं।

मंदिरा बेदी ने बयां किया दर्द

मंदिरा बेदी ने कहा, "मैं और मेरे बच्चे हर दिन उन्हें याद करते हैं। ऐसा नहीं है कि हम उन्हें भूल गए हैं। पहला साल बहुत, बहुत ज्यादा मुश्किल था। पहला बर्थडे, पहली एनिवर्सरी, पहली दिवाली, पहला क्रिसमस, पहला न्यू ईयर। दूसरा साल थोड़ा आसान हुआ और तीसरा साल और आसान हो गया।''

उन्होंने आगे बताया कि ऐसे कई पल आते हैं जब परिवार के लोग उन्हें किसी गाने की वजह से याद करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें जिस थेरेपी की जरूरत थी, वह उन्होंने ली और जरूरत पड़ने पर वह अब भी लेती हैं।

यह भी पढ़ें:बजरंगी भाईजान मूवी में मुन्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का बैली डांस वीडियो वायरल

मंदिरा बेदी: उनके जाने के दो महीने बाद ही मैंने काम करना शुरू कर दिया

उन्होंने कहा, ''एक इंसान के रूप में हमें हमेशा आगे बढ़ते रहना है। अब मैं इस बारे में बात कर सकती हूं, पहले मैं रोए बिना बात नहीं कर पाती थी, लेकिन अब मैं कर सकती हूं। उनके जाने के दो महीने बाद ही मैंने काम करना शुरू कर दिया। मुझे खुद को और अपनी फैमिली को पालना था। मुझे ये अपने बच्चों के लिए करना था।''

बता दें, मंदिरा बेदी ने राज कौशल से 1999 में शादी की थी। वह पेशे से डायरेक्टर थे। 2011 में कपल ने अपने बेटे वीर का स्वागत किया और 2020 में बेटी तारा को गोद लिया। 2021 में राज का 50 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग