लुक्स के कारण शुरुआत में नहीं मिले अच्छे रोल
नौकरी चले जाने पर नवाजुद्दीन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। यहां आकर उन्होंने थिएटर करना शुरू कर दिया। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से एक्टिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी होने के बाद नवाजुद्दीन माया नगरी मुंबई पहुंच गए, अपनी किस्मत आजमाने। करियर की शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। शानदार एक्टिंग होने के बावजूद लुक्स की वजह से उन्हें अच्छे रोल नहीं मिलते थे। लेकिन नवाजुद्दीन ने हार नहीं मानी। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। शूल, मुन्नाभाई एमबीबीएस, सरफरोश समेत कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें वह छोटे किरदार में नजर आए।