3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतू कपूर का ऋषि कपूर को लेकर बड़ा खुलासा, बोलीं- उन्होंने कभी मुझे…

हाल ही में नीतू कपूर करण जौहर के शो कॉफी विद करण-8 में जीनत अमान के साथ पहुंचीं। उन्होंने यहां कई सवालों के जवाब दिए और किस्से भी सुनाए। इस बातचीत के दौरान ऋषि कपूर को लेकर शॉकिंग खुलासे किए।

2 min read
Google source verification

image

Prateek Pandey

Jan 11, 2024

neetu_kapoor_and_rishi_kapoor_image.jpg

बॉलीवुड में मशहूर प्रेम कहानियों के कई किस्सों से आप वाकिफ होंगे। हाल ही में नीतू कपूर ने फेमस एक्टर ऋषि कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। नीतू कपूर ने पहले बॉयफ्रेंड और फिर बाद में पति बने ऋषि कपूर के बारे चौकाने वाले खुलासे किये। उन्होंने बताया कि उनके पति बहुत सख्त थे और ढेरों पाबंदियां लगाया करते थे। उन्होंने कभी मुझे खुलकर पार्टी भी नहीं करने दी।

डेटिंग के दिनों को किया याद
नीतू कपूर ने डेटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि ऋषि एक 'सख्त बॉयफ्रेंड' थे और उन्हें जमकर पार्टी करने की इजाजत भी नहीं देते थे। उन्होंने बताया कि जब वह यश चोपड़ा के साथ शूटिंग करती थीं तो देर रात पार्टियां हुआ करती थीं। लेकिन वो कभी इन पार्टियों का हिस्सा नहीं रहीं क्योंकि ऋषि उनपर रोक लगा देते थे।

सख्त बॉयफ्रेंड के साथ मां भी थी स्ट्रिक्ट
इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं कमिटेड थी। मेरे पास सिर्फ 'सख्त बॉयफ्रेंड' ही नहीं था, मेरी मां भी बहुत सख्त थी और उन दिनों में मैं उन दोनों के बीच बुरी फंस गई थी।'

आपको बता दें कि अप्रैल, 1979 को सगाई करने से पहले नीतू ने कुछ समय तक ऋषि को डेट किया और फिर जनवरी, 1980 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर कपूर हुए जिसके कारण नीतू ने एक्टिंग से दूरी बना ली। हालांकि अब फिर नीतू एक बार फिर पर्दे पर लौट आई हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग