बॉलीवुड

जब तारक मेहता की सोनू को सिगरेट पीता देख भड़क उठे थे लोग, वायरल हो रही है तस्वीर

निधि भानुशाली ने कई साल पहले इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। तस्वीर में वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी एक दोस्त भी है। फोटो में देखा जा सकता है कि निधि और उनकी दोस्त हाथ में सिगरेट लिए पोज दे रही हैं।

2 min read
Nidhi Bhanushali

नई दिल्ली। टीवी पर यूं तो कई शो टेलीकास्ट होते हैं लेकिन सब टीवी पर प्रसारित होने वाला हिट कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। यह शो लोगों के दिलों में बस चुका है। यह टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो है और आज भी लोग इसे उतना ही पसंद करते हैं। पिछले १३ सालों से यह शो लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो को न सिर्फ बड़े बल्कि हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। शो में नजर आने वाला हर किरदार लोगों के बीच में काफी पॉपुलर है। हर एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शो में सोनू के किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस निधि भानुशाली भी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हैं।

निधि भानुशाली की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर ८ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं।

इस बीच अब निधि की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर को देखकर लोग उनपर गुस्सा नजर आ रहे हैं। निधि भानुशाली ने कई साल पहले इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। तस्वीर में वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। उनके साथ उनकी एक दोस्त भी है। फोटो में देखा जा सकता है कि निधि और उनकी दोस्त हाथ में सिगरेट लिए पोज दे रही हैं। इससे पहले निधि का ऐसा रूप कभी भी फैंस को देखने को नहीं मिला था। ऐसे में लोग उनकी फोटो देखने के बाद अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

हालांकि, निधि भानुशाली सिगरेट नहीं पी रही हैं। उन्होंने बस सिगरेट को हाथ में लिया हुआ है। कई लोग उनकी इस तस्वीर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों को उनका अंदाज खूब भा रहा है। बता दें कि निधि अक्सर ट्रिप पर जाती रहती हैं और उसकी तस्वीर फैंस के साथ शेयर करती हैं। इससे पहले भी वह कई तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। उऩकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में निधि भानुशाली ने दूसरी नंबर की सोनू का किरदार निभाया था। इन दिनों इस किरदार को पलक सिधवानी निभा रही हैं।

Published on:
24 Sept 2021 03:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर