बॉलीवुड

फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर नोरा फतेही ने बिखेरा जादू, लुक देखते ही लोगों के उड़ गए होश

फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर दिखने की वजह से नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। कवर पेज पर ऑरेंज बिकिनी और यूनिक ज्वैलरी में नोरा का लुक बेहद ही शानदार और अलग लग रहा है।

less than 1 minute read
Nora Fatehi

नई दिल्ली: Nora Fatehi Filmfare Magazine cover Page: विदेशी धरती से भारत आई नोरा फतेही (Nora Fatehi) यहां भी पूरी तरह से छा गई हैं। पहले अपने डांस से सबको अपना दीवाना बनाया। इसके बाद नोरा फतेही ने एक्टिंग में भी अपना जलवा दिखाया। वहीं, अब फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज पर दिखने की वजह से नोरा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। जिसमें उनका लुक बेहद ही शानदार और अलग लग रहा है।

नोरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज की फोटो शेयर की है। जिसमें नोरा फतेही ऑरेंज बिकिनी पहनी है और उनकी यूनिक ज्वैलरी उन्हें बेहद ही शानदार और अलग लुक दे रही है। इसके अलावा नोरा फतेही ने इस पर लॉन्ग shrug कैरी किया है। उनका ये लुक उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। जिस पर हजारों कमेंट और लाइक्स मिल चुके हैं।

इसस पहले नोरा फतेही मुंबई की सड़कों पर व्हाइट कलर के कट आउट आउटफिट मे नजर आईं और उन्हें देखने वाला हर कोई मानो होश ही खो बैठा था।

आपको बता दें कि साल 2018 में रिलीज सत्यमेव जयते के गाने दिलबर सॉन्ग से नोरा फतेही ने रातों रात अपनी पहचान बनाई थी। बॉलीवुड के इस हिट गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इससे पहले भी नोरा ने खूब काम किया था, लेकिन उन्हें असल पहचान इस गाने से मिली।

Also Read
View All

अगली खबर