
Nora Fatehi
nora fatehi अपनी अदा और लुक्स से बिजली गिराने वाली बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है। लोग वीडियो को देखकर भर-भर के कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर्स ने तो नोरा का वायरल वीडियो देखकर कहा, - ‘येस हबीबी’. वीडियो में ऐसा क्या है जो लोग खींचे चले आ रहे हैं। नीचे स्क्रॉल करके आप भी देखें नोरा का खास (लेटेस्ट) वीडियो।
बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में नोरा क्या कर रही हैं ?
अपने म्यूजिक वीडियो 'आई एम बॉसी' को लेकर एक्ट्रेस नोरा फतेही चर्चाओं में हैं। नोरा ने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो के लिए अपने बाल और मेकअप कराते हुए बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया। वीडियो में बैकग्राउंड में उनका गाना बज रहा है। साथ ही नोरा ने कैप्शन में लिखा: "आप मुझे रोक नहीं सकते।"
एक सप्ताह पहले रिलीज किया गया था म्यूजिक वीडियो
नोरा का स्पेशल ट्रैक का ऑडियो फॉर्मेट दिसंबर में जारी किया गया था और म्यूजिक वीडियो एक सप्ताह पहले रिलीज किया गया। इसमें नोरा एनर्जी से भरपूर डांस कर रही हैं। वहीं इस सॉन्ग को इंटरनेशनल कोरियोग्राफर जोजो गोमेज ने कोरियोग्राफ किया है, जो पहले बेयोंसे, ब्रिटनी स्पीयर्स, जस्टिन बीबर, डेमी लोवाटो, जे. बल्विन और बैकस्ट्रीट बॉयज के साथ सहयोग कर चुके हैं।
Published on:
04 Feb 2024 05:13 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
