
shahid kapoor and misha kapoor
बॅालीवुड के चॅाकलेटी बॅाय शाहिद कपूर इन दिनों अपने करियर से ज्यादा बेटी मिशा कपूर पर ध्यान देते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म पद्मावत कॅान्ट्रोवर्सीज के दौरान भी जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट परेशान थी वहीं शाहिद अपना पूरा वक्त अपनी पत्नी मीरा राजपूत और मिशा कपूर के साथ बिता रहे थे।
बता दें हाल में शाहिद ने मिशा संग अपनी क्यूट फोटो शेयर की है जिसमें मिशा को देख आपको भी उनसे प्यार हो जाएगा। मिशा की हंसी इतनी प्यारी लग रही हैं कि शाहिद भी उनके आगे फीके लग रहे हैं। वैसे शाहिद कपूर और मिशा राजपूत के एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने मिशा को लेकर कई बातें बताई।
Guess she has decided to take over. 😄💪
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
मिशा ने बताया कि, शाहिद का मिशा संग रिश्ता तभी से जुड़ गया था जब मैं प्रेगनेंट थी। उनके अंदर पिता का भाव पहले ही आ चुका था।शाहिद ने मुझसे पहले ही मिशा के डायपर बदलना शुरु कर दिया था। वे हमेशा मिशा से जुड़े रहना चाहते हैं और देखा जाए तो ये काफी अच्छा भी है।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
इसके बाद शाहिद ने बताया कि, मुझे मिशा को एंटरटेंन करना बहुत पसंद है।मैं आजकल काफी बचकानी हरकतें करने लगा हूं जितनी कभी पहले नहीं की। आजकल मैं जब भी घर पर होता हूं तो सिर्फ मिशा के आसपास रहता हूं। मुझे हर वक्त उसकी अटैंशन चहिए होती है। आजकल मुझे घर पर रहना काफी पसंद है। ये बदलाव मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव है। मैं कभी सुबह नहीं उठता था लेकिन आजकल जल्दी ही उठने लगा हूं।
Updated on:
28 Jan 2018 12:13 pm
Published on:
28 Jan 2018 12:00 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
