15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Photos: ‘रामायण’ से रणबीर कपूर-साई पल्लवी की तस्वीरें Viral, भगवा की जगह इस रंग के कपड़े पहने दिखें राम-सीता

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रणबीर कपूर 'राम' और साई पल्लवी 'सीता' के किरदार में नजर आ रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Apr 27, 2024

ranbir kapoor sai pallavi as ram sita

'रामायण' के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी का फर्स्ट लुक आया सामने

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर 'राम', जबकि साई पल्लवी 'सीता' के किरदार में दिख रही हैं। उन्होंने राम और सीता के किरदार के लिए भगवा रंग के कपड़े नहीं, बल्कि मरहून और पर्पल रंग के आउटफिट पहने हैं। इन फोटोज में साई पल्लवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर सादगी झलक रही है।

यहां देखें 'रामायण' के सेट से लीक हुईं वायरल फोटोज

रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने क्यों नहीं पहने भगवा रंग के आउटफिट?

अभी तक छोटे पर्दे और बड़े पर्दे पर रिलीज हुई 'रामायण' में राम और सीता के किरदार को ज्यादातर भगवा रंग के आउटफिट पहने हुए ही दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: कंफर्म हुआ Disha Patani का रिलेशनशिप, अलेक्जेंडर को डेट करने का मिला हिंट, फोटो Viral

हालांकि, नितेश तिवारी ने इस बार ऐसा नहीं किया है। उन्होंने अपनी इस 'रामायण' को अलग रंग देने की कोशिश की है।