6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब नशे में धुत इस हीरो ने पूजा भट्ट की कर दी थी पिटाई, हो गई थीं लहूलुहान

पूजा भट्ट सबसे ज्यादा चर्चा में उस समय आई थी जब उनका अफेयर रणवीर शौरी से रहा था। दोनों की लवस्टोरी फिल्म 'जिस्म' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी।

2 min read
Google source verification

image

Pratibha Tripathi

Sep 29, 2021

pooja bhatt breakup with Ranvir Shorey

pooja bhatt breakup with Ranvir Shorey

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक पूजा भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही कई सफल फिल्में दी थी। जिसके चलते वो रातोंरात एक बड़ी स्टार्स के रूप में पहचानी जाने लगी थीं। पूजा भट्ट ने काफी कम उम्र में फिल्मों में आकर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों का जीता है। लेकिन रियल जिंदगी में वो काफी दुखी थी। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो हमेशा चर्चा में रही है। इसके अलावा उनके अफेयर्स के चर्चे भी काफी सुनने को मिले थे।

पूजा भट्ट सबसे ज्यादा चर्चा में उस समय आई थी जब उनका अफेयर रणवीर शौरी से रहा था। रणवीर बॉलीवुड के एक्टर हैं और वो भी कई फिल्मों में नजर आते हैं। दोनों की लवस्टोरी फिल्म 'जिस्म' की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में रणवीर को भले ही छोटा सा रोल मिला था लेकिन इस फिल्म की एक्ट्रेस उन्हें हमेशा के लिए मिल गई थी। पूजा भट्ट और रणवीर एक-दूसरे के करीब आ गए। और दोनों लिव-इन में रहने लगे।

पूजा भट्ट का रणवीर के साथ रहना परिवारों वालों के बिल्कुल भी पसंद नही था। लेकिन एक बार पूजा के साथ ऐसी घटना घटी कि सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। दरअसल लिव-इन में रहने के दौरान इन दोनों के बीच में कहासुनी हो गई। और बात बढ़ते बढ़ते इस कगार पर आ गई ,कि रणवीर ने पूजा भट्ट को बुरी तरह से पीटा दिया। उनकी पिटाई से पूजा लहूलुहान हो गईं।

बताया जाता है कि रणवीर शौरी काफी नशा करते थे जिससे पूजा भट्ट बहुत परेशान थीं। नशा करने के बाद रणवीर शौरी पूजा भट्ट को फिजिकली एब्यूज करते थे। साल 2002 में उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया था।

रणवीर जब शराब पीकर घर आए,तो मैने उन्हें घर के अंदर आने नही दिया। उस दौरान रणवीर ने गुस्से में बिना किसी वजह मुझ पर अटैक कर दिया। उस वक्त मेरी एक सर्जरी भी हुई थी। और रणवीर ने उसी जगह पर इतनी जोर से मारा कि खून निकलने लगा।' तभी पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट भी सामने आ गए। रणवीर ने राहुल को भी नही छोड़ा। इसके बाद पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई थी।