8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Poonam Pandey Death News: एक्ट्रेस पूनम पांडेय का कैंसर के चलते निधन होने का दावा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

Poonam Pandey Death News: एक्ट्रेस पूनम पांडेय का सर्वाइकल कैंसर के चलते निधन होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Feb 02, 2024

poonam_pandey_death.jpg

Poonam Pandey Death News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बड़ी खबर सामने आई। एक्ट्रेस पूनम पांडेय का निधन होने का दावा किया जा रहा है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी सामने आई। बता दें कि पूनम पांडेय अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती थीं। बताया जा रहा है कि पूनम पांडेय सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। जिसके बाद उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर @poonampandeyreal अकाउंट से दी गई है।
बता दें, कि पूनम पांडेय अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर चर्चा में रहती थी। पूनम सबसे ज्यादा चर्चा में तब आई थी जब उन्होंने टीम इंडिया के विश्वकप 2011 जितने पर टॉपलेस होने की बात कही थी। इतना नहीं पूनम पांडेय ने कंगना रनौत के शो लॉकअप में जमकर धमाल मचाया था। यहां भी उन्होंने वोट देकर जीताने पर टॉपलेस होने की बात कही थी।
पूनम पांडे से जुड़ी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “अरे ये एकाउंट हैक हो गया है क्या?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “उम्मीद करता हूं कि ये पोस्ट नकली या मजाक नहीं होगा।” बता दें कि पूनम पांडे ने कई फिल्मों में हाथ आजमाया है, जिसमें ‘नशा’ से लेकर ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ तक का नाम शामिल है।