बॉलीवुड

Priyanka और Nick ने भारतीय परंपरा से किया था गृह प्रवेश, Unseen Photo हुई वायरल.. जमीन पर बिछाई गई थी गुलाब की पंखुड़ियां

प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय परम्परा अनुसार किया था गृह प्रवेश पति निक जोनस ने भी सीधा पांव रखकर घर में रखा था कदम प्रियंका और निक की अनदेखी तस्वीर हो रही है वायरल

2 min read
Feb 17, 2021
Nick Jonas and Priyanka Chopra

नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बुक अनफिनिश्ड (Unfinished) से उनकी जिंदगी के कई राज सामने आ रहे हैं। ऐसी कई बातें जो प्रियंका के फैंस नहीं जानते हैं उसका जिक्र उन्होंने बुक में किया है। पिछले दिनों ऐसे कई किस्से खूब वायरल हुए थे। अब उनकी बुक में एक और मजेदार किस्सा पढ़ने को मिला है। प्रियंका ने बताया है कि शादी के बाद जब वो और निक जोनस पहली बार घर पहुंचे थे तो उनका गृह प्रवेश कैसे हुआ था। प्रियंका भले ही विदेश में रहती हैं और उनके पति निक एक विदेशी हैं लेकिन भारतीय रीति-रिवाज को दोनों ही हमेशा फॉलो करते हैं। प्रियंका ने एक ऐसी अनदेखी तस्वीर अपनी किताब में दिखाई है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सामने आई तस्वीर उनके लॉस ऐंजिलिस वाले घर की है। दोनों जब पहली बार वहां शिफ्ट हुए थे तो उन्होंने इंडियन कल्चर को फॉलो करते हुए गृह प्रवेश किया था। फोटो में प्रियंका के सिर पर कलश रखा हुआ है और निक पीछे एक थाल लिए हुए एंट्री कर रहे हैं। घर के द्वार पर गुलाब की पंखुड़ियां बिखेरी गई हैं और निक अपना सीधा पैर रखते हुए दिख रहे हैं।

प्रियंका और निक की ये अनसीन फोटो जैसे ही सामने आई तेजी से वायरल होने लगी। प्रियंका ने भारतीय परम्परा को फॉलो करते हुए सिर पर दुपट्टा भी लिया है। प्रियंका की बुक Unfinished के रिलीज होने के बाद उनके फैंस और फ्रेंड्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं प्रियंका ने अपने करियर से जुड़े भी कई अनसुने किस्से बताए हैं। जिसमें उनकी नाक की सर्जरी वाला किस्सा इन दिनों चर्चाओं में है।

Published on:
17 Feb 2021 02:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर