बॉलीवुड

पाकिस्तान की इस लड़की के लिए धड़कता है रणबीर का दिल!

रणबीर कपूर की जिंदगी में आई फिर प्यार की बहार...ये अभिनेत्री लगने लगी सबसे खूबसूरत...

3 min read
Jul 25, 2017
RANBIR
मुंबई। बॉलीवुड के प्रथम परिवार यानी कपूर फैमिली की चौथी पीढ़ी के अभिनेता रणबीर कपूर के अफेयर्स की फेहरिश्त लंबी है। अपनी डेब्यू फिल्म से ही वो अफेयर्स को लेकर सुर्खियां बटोरते आ रहे हैं। रणबीर कपूर का पहला क्रश अवंतिका मलिक हैं। इस बात को बहुत कम लोग जानते होंगे कि अवंतिका को रणबीर दिलो-जान से प्यार करते थे। जी हां, ये वही अवंतिका हैं, जो अब एक्टर इमरान खान की वाइफ हैं। इसके बाद रणबीर का नाम सोनम कपूर के साथ जुड़ा। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते को को लेकर मीडिया के सामने कभी कोई बयान नहीं दिया। सोनम हमेशा रणबीर को अपना एक अच्छा दोस्त ही कहती रही हैं। इसी दौरान रणबीर का नाम डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ जुड़ा, लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला, क्योंकि रणबीर की जिंदगी में दीपिका पादुकोण ने एंट्री ले ली थी। बता दें कि दीपिका के साथ रणबीर का रिश्ता काफी लंबे समय तक चला। चंूकि, रणबीर की मां नीतू सिंह को दीपिका बहू के रूप में पसंद नहीं थी, इसलिए रणबीर ने दीपिका के साथ रिश्ता तोड़कर अकेले रहने लगे। दीपिका के बाद रणबीर का दिल नरगिस फखरी पर आ गया। दोनों ने एक साथ 'रॉकस्टार' की, इसी दौरान रणबीर नरगिस को अपना दिल दे बैठे। नरगिस के लिए भी रणबीर बेहद खास थे, लेकिन कॅरियर के चलते येे रिश्ता भी लंबे नहीं चला।

कैट के साथ रिश्ता बना मजबूत...
रणबीर कपूर के जीवन में जितनी भी लड़कियां आईं, उनमें कैटरीना कैफ के साथ उनकी रिलेशनशिप बहुत स्ट्रॉन्ग मानी जाती है। कैटरीना की खातिर रणबीर ने अपने पैरेंट्स घर तक छोड़ दिया था और कैट के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। ये रिश्ता लंबे समय तक चला। बात शादी तक पहुंच चुकी थी, लेकिन न जाने फिर ऐसा क्या हुआ कि पिछले साल इनके बे्रकअप की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। पिछले दिनों रणबीर का नाम श्रुति हासन के साथ भी जुड़ा, लेकिन इसमें सच्चाई न के बराबर थी। अब एक बार फिर रणबीर के नए अफेयर के चर्चे हैं। लेकिन इस बार जिस लड़की के साथ उनके अफेयर की खबर है, उसके बारे में शायद ही किसी को यकीन हो, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि 'दाल में कुछ काला तो जरूर है।'

पाकिस्तानी अभिनेत्री पर आया दिल...
हाल ही के दिनों में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं, जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और रणबीर कपूर के बीच कुछ न कुछ पक रहा है। सबसे पहले उस अवॉर्ड फंक् शन की जिक्र करना जरूरी होगा, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें माहिरा रणबीर के सामने हाथ जोड़कर कुछ कहती नजर आ रही थीं। बेशक, इस वीडियो को लोग भूल गए थे, लेकिन अब एक बार फिर लोगों का ध्यान इस ओर गया है और ऐसा माना जा रहा है कि यह रिश्ता दोस्ती से कहीं आगे बढ़ गया है।

रणबीर के एक करीबी की मानें, तो रणबीर, माहिरा को बहुत पसंद करते हैं। वह काफी गर्म जोशी के साथ उनके बारे में बात करते हैं और उनके साथ अपनी फोटो मोबाइल में अपने दोस्तों को दिखाते हैं। ऐसा लग रहा है कि इनकी रिलेशनशिप कैजुअल दोस्ती से आगे बढ़ रही है।

इस बात अंदाजा आप इस बात से भी बखूबी लगा सकते हैं कि एक ओर जहां माहिरा, रणबीर के बारे में कोई बात करने से नहीं चूकती हैं। मसलन, उन्होंने मीडिया के सामने बॉलीवुड की युवा पीढ़ी के एक्टर्स में रणबीर कपूर सबसे प्रतिभाशाली बताया है। वहीं, कुछ समय पहले जब रणबीर से एक इंटरव्यू में सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेसस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था, 'पाकिस्तान की माहिरा खान काफी खूबसूरत हैं।'
Published on:
25 Jul 2017 08:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर