4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करियर के पीक पर शादी-बच्चा कर क्या पछता रहीं आलिया भट्ट? जानिए इस सवाल का एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक था। मगर एक्ट्रेस ने इसके कुछ महीनों बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करके लोगों को चौंका दिया था। जिसके बाद से लोगों के मन में ये सवाल उठने लगे कि जब वह अपने करियर की पीक पर थी तो उन्होंने इतने बड़े फैसले क्यों लिए।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Jan 01, 2023

Revelations by Alia Bhatt, Marrying Ranbir Kapoor at career's peak to seeing Raha grow up

Revelations by Alia Bhatt, Marrying Ranbir Kapoor at career's peak to seeing Raha grow up

आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। पिछला साल उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने न सिर्फ बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी की है बल्कि वह पहली बार मां भी बनी हैं। नवंबर में आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। जब आलिया भट्ट ने शादी करने के तुरंत बाद मां बनने का फैसला किया तो इसके बारे में जानकर लोग हैरान रह गए। जब वह अपने करियर के पीक पर थीं तब एक्ट्रेस का ये फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था। करियर के पीक पर पर्सनल लाइफ के इन दो फैसलों की वजह से कई इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। वहीं, कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठे कि क्या अपने इन फैसलों की वजह से आलिया भट्ट को किसी तरह का पछतावा होगा? लोगों के इन सवालों का जवाब आलिया भट्ट ने खुद एक इंटरव्यू में दिया है।

आलिया ने अपने करियर और निजी जिंदगी के बार में खुलकर की बात
आमतौर पर बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने करियर के चरम पर होने पर शादी करने से बचती हैं। इस बारे में सबकी अलग-अलग राय है। आलिया भट्ट ने हाल ही में एक अंग्रेजी वेबसाइट को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की। इसी बीच आलिया भट्ट से पूछा गया, "जब वह अपने करियर के पीक पर थीं, तब उन्होंने इतनी जल्दी शादी करने और मां बनने का फैसला क्यों किया?"

आलिया ने कहा - 'मेरे फैसले से अगर काम पर पड़ता असर, तो भी नहीं पड़ता फर्क'
आलिया ने कहा, "हां, करियर के पीक पर पहुंचने के बाद मैंने शादी करने और मां बनने का फैसला किया। लेकिन कौन सोचता है कि शादी करने या मां बनने से मेरे काम पर असर पड़ेगा? और अगर होता भी है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं एक कलाकार के तौर पर खुद पर विश्वास करती हूं। अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं और अच्छे कलाकार हैं तो आपको काम मिलेगा। ये आपके उपर निर्भर करता है कि आप क्या करना चाहते हैं।"

जल्द ही काम पर लौटेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने कहा कि उनके मदरहुड का उनके काम से कोई लेना देना नहीं है। बता दें, आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थई। वहीं, शादी के 2 महीने बाद 27 जून 2022 को आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर दिया था। 6 नवम्बर 2022 को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया। अभी फिलहाल वो अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं, मगर वो जल्द ही काम पर लौटने भी वाली हैं। जल्द ही वो संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' की शूटिंग शुरू करेंगी।

यह भी पढ़ें: आलिया की बेटी को मिला ये खास तोहफा, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

Story Loader