रिया चक्रवर्ती के विकिपीडिया पेज पर उनके पिता को इंडियन आर्मी ऑफिसर बताया गया है जबकि रिया ने अपने ट्विटर पर उन्हें डॉक्टर बताया है। ट्विटर यूजर्स इसी पर सवाल उठा रहे हैं।
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो गए हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ एफआईआर (FIR against Rhea Chakraborty) दर्ज करवाते हुए अपनी कम्पलेन में कई गंभीर आरोप लगाए। रिया फिलहाल अपने घर से भी गायब हैं, ऐसे में उनपर संदेह और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा उन्होंने देश के बड़े वकील सतीश मानेशिंदे (Rhea Chakraborty hired Satish Maneshinde) को हायर किया है जिनकी एक दिन की फीस ही लाखों में है। रिया ने पटना में दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए भी याचिका (Rhea Chakraborty plea to Patna FIR to Mumbai) डाली है। रिया की इन सभी हरकतों के बाद सुशांत के फैंस में खूब गुस्सा देखना को मिल रहा है। वो भी रिया को लेकर कई रिसर्च कर रहे हैं जिसमें एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। रिया के विकिपीडिया पेज (Rhea Chakraborty Wikipedia page) पर उनके पिता को इंडियन आर्मी ऑफिसर बताया गया है जबकि रिया ने अपने ट्विटर पर उन्हें डॉक्टर बताया है।
रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत के फैंस भी उनकी जानकारी इकट्ठा करने लगे हैं। वो रिया के सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर कोई सुराग ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक यूजर ने रिया का 20 मार्च का ट्वीट निकाला (Rhea Chakraborty old tweet) जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के ताली-थाली वाले ट्वीट पर अपने पिता को डॉक्टर बताया है। उसने लिखा है- हेल्थ प्रोफेशनल को कोरोना टाइम में काम करने के लिए हमें धन्यवाद करना चाहिए। मेरे पिता अभी भी काम कर रहे हैं क्योंकि वो डॉक्टर हैं। रिया ने अपने इस ट्वीट में पिता का प्रोफेशन डॉक्टर (Rhea Chakraborty says Dad is doctor) बताया है। जबकि अगर उनके विकिपीडिया पेज पर नजर डाले तो वहां लिखा गया है वो इंडियन आर्मी ऑफिसर (Rhea wikipedia page says father was Indian Army Officer) थे। अब सवाल ये उठता है कि आखिर सच क्या है। ट्विटर पर इस तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनके पिता का असली प्रोफेशन क्या (Rhea Chakraborty father profession) है। वहीं रिया ने साल 2018 के अपने एक फेसबुक पोस्ट में पिता को इंडियन आर्मी ऑफिसर ही बताया है। रिया ने अपने ही सोशल मीडिया हैंडल्स पर ऐसा क्यों लिखा है ये तो वही जानें।
वहीं जब रिया चक्रवर्ती के पिता का डॉक्टर वाला पोस्ट साझा किया गया तो सुशांत के फैंस ने इस बात का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उनको फर्जी दवाइयां देना एक्ट्रेस के बाय हाथ का (Sushant fans questioned on Rhea medicine gave to him) खेल है। यूजर ने रिया के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि रिया चक्रवर्ती के पिता डॉक्टर हैं। तो उसके लिए फर्जी दवाई देना और झूठी रिपोर्ट बनाना बहुत आसान (Users says it is easy to give fake pills and reports) था। डिप्रेशन की थ्योरी अब काम नहीं करेगी रिया तुम्हे क्या लगता है कि जनता पागल है??
इसके बाद एक यूजर ने विकिपीडिया का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- रिया की लाइफ में इतना कन्फ्यूजन क्यो है? विकिपीडिया में मेंशन हैं कि रिया के पापा इंडियन आर्मी ऑफिसर थे। ट्विटर यूजर्स लगातार रिया के ऊपर सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब हो कि रिया पर सुशांत के पिता केके सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत की मानसिक स्थिति बिगाड़ने से लेकर पैसों का घोटाला करने तक (Serious allegations on Rhea Chakraborty) शामिल है।