ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आखिरी फिल्म को लेकर मेकर्स ने किया ऐलान ऋषि कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी मेकर्स ने अधूरी शूटिंग को पूरा कर फिल्म रिलीज करने का लिया फैसला
नई दिल्ली | बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन से उनके परिवार के साथ-साथ दोस्तों और फैंस के लिए भी उभर पाना बहुत मुश्किल है। ऋषि कपूर ने अपने कैंसर के इलाज से पहले एक फिल्म की साइन की जिसका नाम था शर्माजी नमकीन (Sharmaji Namkeen)। हालांकि उसकी शूटिंग लॉकडाउन के चलते और फिर खुद ऋषि के अलविदा के कहने की वजह से पूरी नहीं पाई।
पहले खबरें थी कि ये अधूरी फिल्म अब ना तो पूरी हो पाएगी और ना ही रिलीज होगी। लेकिन अब ऋषि कपूर के सभी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। फिल्म के मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो शर्माजी नमकीन की शूटिंग पूरी करके इसे रिलीज करेंगे।
फैंस अब ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को उनकी आखिरी फिल्म में थिएटर स्क्रीन पर फिर से देख पाएंगे। खबरों की मानें तो एक्सल एंटरटेनमेंट के को-प्रोड्यूसर हनी त्रेहन ने फिल्म को ऋषि कपूर की फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस के लिए रिलीज करने का फैसला लिया है। शूटिंग को कंप्लीट करने का तरीका भी निकाल लिया गया है। अब बचे हुए पार्ट को एडवांस्ड वीएफएक्स से शूट किया जाएगा और फिल्म की क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। फिल्म के अहम सीन्स को डिजिटली शूट किया जाएगा जिसपर डायरेक्टर हितेश भाटिया सोच-विचार कर रहे हैं।
बता दें कि ये फिल्म ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो रिटायर्ड हो चुका है और लाइफ को खुलकर जीना चाहता है। इस किरदार को ऋषि कपूर ने प्ले किया है वहीं जूही चावला (Juhi Chawla) उनके साथ सेकेंड लीड रोल में नजर आएंगी।