
एक्ट्रेस तारा अलीशा बेरी
फेमस एक्ट्रेस तारा अलीशा बेरी टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस का बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से एक खास रिश्ता भी है, जो शायद ही आपको पता हो क्योंकि इस बारे में एक्ट्रेस ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं। आइए आज तारा अलीशा बेरी के 36वें बर्थडे पर उनके बारे में जानते हैं।
मुंबई में 19 मई, 1988 को जन्मीं तारा अलीशा बेरी और सैफ अली खान का खून का रिश्ता है। दोनों के बीच कजिन का रिश्ता है। दरअसल, तारा की मां और पूर्व मॉडल नंदिनी सेन के भाई की शादी शर्मिला टैगोर के चचेरे भाई से हुई है। इस हिसाब से सैल अली खान और तारा दूर के भाई-बहन हुए। इस रिश्ते से तारा अलीशा करीना कपूर की ननद भी लगती हैं।
यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी संग किया रोमांस, क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अफेयर की उड़ी अफवाह, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस
तारा अलीशा सैफ और करीना के साथ अपने इस रिश्ते के बारे में बातचीत करने से बचती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्ट्रेस का मानना है कि सैफ के साथ रिश्ता होने की वजह से एक्ट्रेस के रूप में उनके काम पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। तारा चाहती थीं कि उन्हें उनकी काबिलियत से ही काम मिले क्योंकि सैफ की बहन होना उनके लिए महज आकस्मिक है।
तारा अलीशा ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में तेलुगु फिल्म '100% लव' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2014 में 'मस्तराम' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके अलावा एक्ट्रेस 'लव गेम्स' और सीरीज 'लव लस्ट एंड कंफ्यूजन' में भी नजर आ चुकी हैं। इस सीरीज में तारा ने ऐसे इंटीमेट और बोल्ड सीन्स दिए, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। हालांकि, अब तारा सिंपल लाइफ जी रही हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Published on:
19 May 2024 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
