25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान ने बहन अर्पिता को खुद बनाकर दी है कुरान की आयत लिखी पेंटिंग, जीजा आयुष ने बताई इसके पीछे की वजह

Salman Khan: आयुष ने घर में लगी पेंटिंग के बारे में हुए सवाल पर बताया कि कैसे उनको ये सलमान खान से मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 25 Sep 2023, 11:46 AM IST

Salman

सलमान खान बांयें, दांयें में उनकी बहन अर्पिता और बहनोई आयुष।

Salman Khan: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और बहन अर्पिता के घर में एक खास पेंटिंग लगी हुई है। इस पेंटिंग में कुरआन की आयत 'आयतल कुरसी' लिखी हुई है। साथ ही इस पेंटिंग पर नमाज पढ़ने की पोजीशन बनी हुई हैं। इस पेंटिंग को खुद सलमान खान ने बनाकर अपनी बहन और जीजा को गिफ्ट किया है। इसका खुलासा खुद आयुष ने किया है।

सलमान भाई ने हमारे नए घर के लिए बनाई ये पेंटिंग: आयुष
हाल ही में एक चैनल ने आयुष शर्मा के मुंबई के घर का दौरा किया। इस दौरान आयुष से उनके लिविंग रूम में लगी बड़ी सी पेंटिग के बारे में भी बताया है। आयुष ने बताया कि जब वह और उनकी पत्नी अर्पिता खान अपने नए घर में आए तो वे अपने लिविंग रूम की दीवार के लिए एक खास पेंटिंग चाहते थे। उन्होंने इसके लिए सलमान खान से मदद मांगी। इसके बाद सलमान ने उन्हें तोहफे के तौर पर कुरान की आयत लिखी ये पेंटिंग बनाकर दी।

यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री की 'वैक्सीन वार' को फ्लॉप करने की साजिश? बोले- जमकर पैसे बांटे जा रहे

आयुष ने आगे कहा, ये पेंटिंग सलमान भाई ने खुद बनाई है। इसमें कुरान की अहम आयत आयतल कुरसी लिखी है। उन्होंने ये इसलिए बनाई क्योंकि मैं कुछ ऐसा चाहता था जो घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलाए। ऐसे में हमारे कहने पर उन्होंने हमें यह उपहार दिया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग