बॉलीवुड

सलमान खान की उंगली दांतों में दबाए बैठे इस बच्चे का आज है बर्थडे, आपने पहचाना?

Salman Khan Sister Arpita: सलमान खान की इस पोस्ट पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई बॉलीवुड सितारों ने भी कमेंट किए हैं।

2 min read
Aug 03, 2023
सलमान खान और बेबी अर्पिता

Salman Khan Sister Arpita Khan Birthday: सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटे बच्चे के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सलमान काफी यंग दिख रहे हैं और उनकी उंगली को ये बच्चा मुंह में दबाए हुए है। तस्वीर को देखकर पहचान पाना मुश्किल है कि ये बच्चा कौन है लेकिन सलमान ने इस सवाल का जवाब खुद दे दिया है। सलमान ने कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे अर्पिता। जी हां, सलमान के साथ दिख रहा ये बच्चा उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा हैं। अर्पिता का आज यानी 3 अगस्त को जन्मदिन है। सलमान ने इस प्यारी सी तस्वीर के साथ अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सलमान खान के साथ अर्पिता और उनके हसबैंड आयुष शर्मा। IMAGE CREDIT:


सलमान खान इस तस्वीर में लैदर की जैकेट, सफेद टी-शर्ट और नीली डेनिम पहने दिख रहे हैं। उनके पास बैठीं बेबी अर्पिता सफेद फ्रॉक में नजर आ रही हैं। सलमान और अर्पिता की इस तस्वीर पर एक्टर रोनित रॉय, एक्ट्रेस भाग्यश्री समेत कई लोगों ने कमेंट कर अर्पिता को हैप्पी बर्थडे कहा है।

सलीम खान की सबसे छोटी बेटी हैं अर्पिता
सलीम खान और सलमा खान के 4 बच्चे हैं। सलमान खान सबसे बड़े हैं। उनके दो भाई अरबाज और सोहेल और एक बहन अलवीरा हैं। अर्पिता को सलीम खान और उनकी दूसरी पत्नी हेलेन ने गोद लिया था। अर्पिता सलमान ही नहीं पूरे परिवार की बहुत करीबी हैं। सलमान के साथ उनको अक्सर देखा जाता है। अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई है। उनके दो बच्चे हैं।

Updated on:
03 Aug 2023 03:32 pm
Published on:
03 Aug 2023 03:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर