
salman khan
कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरी दुनिया आर्थिक और मानसिक सकंट से जुझ रही है। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स दिल खोलकर लोगों की मदद कर रहे हैं। सलमान खान ने भी दिल खोलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद की है। उन्होंने अपना किया वादा निभाने के लिए 7000 मजदूरों के खातें में रुपए ट्रांसफर करा दिए हैं।
27 तारीख को उन्होंने करीब 7 हजार मजदूरों के अकाउंट में 3000 रुपए के हिसाब से हर मजदूर के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। बता दें कि लॉकडाउन के बीच सलमान ने बेरोजगार हो चुके मजदूरों की मदद करने की घोषणा की थी। उन्होंने 25 हजार मजदूरों की आर्थिक सहायता करने का फैसला किया था। अब वे धीरे-धीरे अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।
सलमान खान के एनजीओ Being Human ने लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर करने का काम शुरू कर दिया है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज शर्मा ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि उनके अकाउंट में Being Human की ओर से पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।
बता दें कि सलमान ने 7 अप्रेल को 16 मजदूरों के बैंक अकाउंट में कुल 4 करोड़ 80 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बाद मई में 19000 मजदूरों के अकाउंट में 5 करोड़ 70 रुपए ट्रांसफर करने का वादा किया है। इस तरह से वे 2 महीनों में कुल 10 करोड़ 50 लाख रुपए की मदद करेंगे।
Published on:
28 Apr 2020 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
