SHOCKING: संजय दत्त की दूसरी पत्नी हुई थी घरेलू हिंसा का शिकार, शाहरुख की पत्नी ने बचाई थी जान...
जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही बॅालीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' रिलीज होने वाली हैं। वहीं इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक में काम कर रहे हैं। शायद यही वजह है की इन दिनों फिर से संजय दत्त का जीवन, उनसे जुड़े विवाद, उनकी शादियां और अफेयर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जैसा की हम सब जानते हैं संजय दत्त ने तीन शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी के देहांत के बाद उन्होंने रिया पिल्लै से शादी की थी। लेकिन रिया और संजय का रिलेशन ज्यादा दिन टिक नहीं पाया और उनका तलाक हो गया। हांलाकि तलाक के बाद भी संजय रिया से इतना प्यार करते थे कि वह उनके मोबाइल और शॉपिंग का खर्च उठाते थे। लेकिन कुछ वक्त बाद रिया साल 2005 में टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ रिलेशनिशिप में आ गई। लेकिन आपको हैरानी होगी की रिया के वो दिन उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन साबित हुए।
कहा जाता है की रिया और लिएंडर का रिश्ता कुछ साल काफी अच्छा चला। रिया को लिएंडर से एक बेटी भी हुई। लेकिन सालों बाद २०१४ में दोनों के बीच की अनबन की खबरें सामने आई। इसके बाद रिया ने लिएंडर पेस और उनके पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया। दोनों की शादी का विवाद कोर्ट में पहुंचा। लेकिन चौंकाने वाली बात तो ये थी की जब रिया ने कोर्ट से सेटलमेंट मांगे जाने की बात कहीं तो पेस ने ये खुलासा किया की रिया से उनकी शादी नहीं हुई थी और वह उनकी पत्नी नहीं हैं।
बता दें रिया ने केस उस दौरान दर्ज किया था जब उनके साथ ये घटना घटी थी। खबरों की मानें तो हुआ ये था की २०१४ में रिया का पेस के साथ विवाद चरम पर था। रिया ने आरोप लगाए थे की पेस और उनके पिता ने उन्हें घर में जबरन लॉक कर दिया था। ऐसी स्थिति में उन्होंने अपनी चुनिंदा दोस्तों के साथ बेस्ट फ्रेंड शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को भी फोन किया। घटना का पता चलते ही गौरी अपने पांच बॉडीगार्ड्स के साथ पेस के घर पहुंची और उन्हें छुड़ाया। बाद में उन्होंने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में पेस और उनके पिता के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस फाइल किया। रिया ने बाद में कहा भी था कि अगर गौरी नहीं आतीं तो वो कभी अपनी आवाज लोगों के सामने नहीं रख पातीं।
खबरों की माने तो कोर्ट में रिया ने लिएंडर से पैदा हुई बच्ची के लिए गुजारे और एक मकान की मांग रखी थी। अलग होने के लिए रिया ने पेस से 4 लाख प्रति माह गुजारा-भत्ता की मांग की। बता दें पेस और रिया 8 साल से लिव इन पार्टनर थे। लेकिन कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेस कहा कि रिया उनकी पत्नी नहीं हैं, इसलिए वो गुजारा-भत्ता नहीं देंगे।
इसके बाद रिया पूरी तरह टूट चुकी थी। कहा जाता है की इसके बाद रिया का गुजारा संजय दत्त द्वारा गिफ्ट किए गए फ्लैट के किराए से चलता था।