
करण जौहर ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक
Karan Johar Break Social Media: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर लिस्ट में जिसका नाम सबसे ऊपर आता है वह कोई और नहीं बल्कि करण जौहर है। करण जौहर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह कुछ और है। करण ने एक पोस्ट शेयर किया और अचानक घोषणा की है कि वह अगले एक हफ्ते तक सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहेंगे। जिसे उन्होंने 'डिजिटल डिटॉक्स' का नाम दिया है और उनके इस फैसले ने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को हैरान कर दिया है।
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "एक हफ्ते के लिए डिजिटल डिटॉक्स। कोई भी फालतू की स्क्रॉलिंग नहीं, कोई डीएम (डायरेक्ट मैसेज) नहीं, कोई पोस्ट नहीं। भगवान मुझे इससे दूर रहने की शक्ति दे।" करण के इस पोस्ट से साफ है कि अगले सात दिनों तक वह न तो किसी का मैसेज पढ़ेंगे और न ही अपनी किसी भी फिल्म या पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई अपडेट देंगे।
सोशल मीडिया से गायब होने से ठीक पहले करण जौहर ने अपने फैंस को 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की शुभकामनाएं दीं थी, उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'धर्मा प्रोडक्शंस' का एक खास वीडियो शेयर किया था, जिसमें आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। इस पोस्ट के बाद ही उन्होंने अपने ब्रेक का ऐलान कर दिया है।
करण जौहर ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कोई ठोस कारण तो सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि हालिया विवाद इसकी वजह हो सकते हैं। हाल ही में करण ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' के साथ-साथ यामी गौतम की फिल्म 'हक' की भी तारीफ की थी। लेकिन यामी की तारीफ करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।
यूजर्स ने उनका एक पुराना वीडियो वायरल कर दिया, जिसमें यामी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए उनके शो पर पहुंची थीं। लोगों का आरोप था कि उस वक्त करण ने उन्हें इग्नोर किया था और अब दिखावे के लिए तारीफ कर रहे हैं। करण पहले भी कई बार कह चुके हैं कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली नफरत और ट्रोलिंग उन्हें प्रभावित करती है। शायद यही वजह है कि उन्होंने अपनी मानसिक शांति के लिए कुछ समय 'ऑफलाइन' रहने का फैसला किया है।
Updated on:
27 Jan 2026 10:56 am
Published on:
27 Jan 2026 10:40 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
