
सभी धर्मों का सम्मान करती हैं सारा अली खान, फोटोज दे रही गवाही
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती हैं। ऐसा उनकी हाल की फोटोज देख आसानी से कहा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए साल पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें वह सभी धर्मों के धर्मस्थलों पर प्रार्थना करती देखी जा सकती हैं। इसमें वह मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद, चर्च में देखी जा सकती हैं।
ये फोटोज अलग-अलग धर्मस्थलों पर एक्ट्रेस के केरल यात्रा के हैं। खास बात ये है कि जिस भी धर्मस्थल पर वह गईं,वहां के नियमानुसार अपनी पोशाक का ध्यान रखा और कायदे का पालन किया।
नए साल पर सारा अली अपने परिवार के साथ विदेश में हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस अपने भाई इब्राहिम के साथ पूल में नजर आईं। इसके फोटोज भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर किए हैं।
View this post on InstagramKilling the speedboat 🚤 ride and how ❤️🤟🏻👌🏻🌊 #saraalikhan #amritasingh #mommyndaughtertime #maldives
A post shared by Sara’s Biggggestttttt Fan😘😍😂❤️ (@saraalikhan_is_the_besstt) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल के सिक्वल में नजर आएंगी। इसके निर्देशक इम्तियाज अली हैं। साथ ही वरूण धवन के साथ उनकी मूवी 'कुली नं 1' रिलीज होगी। ये गोविंदा की मूवी की रिमेक फिल्म है।
Updated on:
02 Jan 2020 08:17 pm
Published on:
02 Jan 2020 08:17 pm
