scriptSatish Kaushik Passes Away: know about his net worth, family, wife and children | कड़ी मेहनत और लगन से सतीश कौशिक ने बनाई थी करोड़ों की संपत्ति, जानें अब कौन बनेगा इसका मालिक | Patrika News

कड़ी मेहनत और लगन से सतीश कौशिक ने बनाई थी करोड़ों की संपत्ति, जानें अब कौन बनेगा इसका मालिक

Published: Mar 09, 2023 01:01:28 pm

Submitted by:

Archana Keshri

Satish Kaushik Net Worth: सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्‍होंने एक्‍टर से डाइरेक्‍टर, राइटर और प्रोड्यूसर तक का काम किया। वर्षों तक करोड़ों भारतीयों का दिल जीतने वाले सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका को छोड़ गए हैं।

Satish Kaushik Passes Away: Know about his net worth, family, wife and children
Satish Kaushik Passes Away: Know about his net worth, family, wife and children
Satish Kaushik Net Worth: सतीश कौशिक की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। महज 66 साल की उम्र में सतीश कौशिक हमें छोड़कर चले गए। एक्टर के यूं अचानक निधन से हर कोई हैरान है। बता दें कि एक्टर का शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा। सतीश कौशक लंबे समय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक पहचान और साख स्थापित की। एक्टिंग के अलावा सतीश कौशिक एक डायरेक्टर प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर भी थे। सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा, जिसके दम पर उन्होंने करोड़ो की संपत्ति खड़ी की।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.