26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Satyamev Jayate Review: जॉन और मनोज की है दमदार एक्टिंग, जानें कैसी है फिल्म

देखना दिलचस्प ये होगा कि 'गोल्ड' के सामने जॉन और मनोज की फिल्म कितनी कमाई करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 15 Aug 2018, 8:10 PM IST

Satyamev jayate

Satyamev jayate

फिल्म का नाम : 'सत्यमेव जयते'

डायरेक्टर: मिलाप मिलन झवेरी

स्टार कास्ट: मनोज बाजपेयी, जॉन अब्राहम, आयशा शर्मा, मनीष चौधरी, अमृता खानविलकर

समय: 2 घंटा 21 मिनट

सर्टिफिकेट: A

रेटिंग: 3.5 स्टार

डायरेक्टर मिलाप मिलन झवेरी की फिल्म 'सत्यमेव जयते' सिनेमाघरों में आज यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो गई है। मिलाप जावेरी अपनी लिखावट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस मूवी में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और रोमांस का मसाला डाला है। लेकिन कहीं न कहीं ये मूवी अक्षय की 'गोल्ड' से बेहतर नहीं साबित हो पाई है। तो ऐसे में आइए जानते इसका रिव्यू।

कहानी

फिल्म की कहानी मुंबई से शुरू होती है जहां 'वीर राठौर' का किरदार निभा रहे जॉन अब्राहम अपनी एक्शन अंदाज में भ्रष्टाचार में डूबे पुलिस अफसरों को सबक सिखाते हुए दिखते हैं और पुलिस महकमे में काफी हड़कम्प मचा हुआ है। जब इसकी भनक पुलिस अफसर 'शिवांश राठौर' यानी की मनोज बाजपेयी को पड़ती है तो वह इन घटनाओं के पीछे के राज को जानने में लग जाते हैं। इसी बीच कहानी में 'शिखा' की भूमिका निभा रही आयशा शर्मा की एंट्री होती है। साथ ही मूवी में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स भी आते हैं। वहीं कई राज का भी पर्दाफाश होता है। इस मूवी का अंत काफी दिलचस्प होता है जिसका आनंद आप मूवी देखकर ही ले पाएंगे।

मूवी की कमजोर कड़ियां

अगर हम बात करें फिल्म की कमजोर कड़ी की तो इसकी शुरुआत खासतौर पर क्लाइमेक्स का हिस्सा है जिसे काफी लंबा दिखाया गया है। जिसे छोटा किया जा सकता था। वहीं आयशा शर्मा अपने किरदार के साथ पूरी तरह न्याय नहीं कर पाती हैं। वहीं मूवी में और भी सस्पेंस बनाया जा सकता था। मल्टीप्लेक्स की ऑडियंस को शायद यह फिल्म ज्यादा आकर्षित ना करें, लेकिन सिंगल थिएटर में सीटियों और तालियों की गूंज आपको जरूर सुनाई देंगी। बता दें कि फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट दिया गया है जिसकी वजह से शायद हर तरह की ऑडियंस इसे ना देख पाए।

बॉक्स ऑफिस

अब हम बात करते हैं बॉक्स ऑफिस की। फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' भी रिलीज हुई है। हालांकि स्वतंत्रता दिवस का बड़ा वीकेंड है जिसकी वजह से दर्शकों को अपने मनपसंद की फिल्म चुनने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। देखना दिलचस्प ये होगा कि 'गोल्ड' के सामने जॉन और मनोज की फिल्म कितनी कमाई करती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग