बॉलीवुड इंडस्ट्री और अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) जल्द ही फिल्म निर्माता-निर्देशक जोया अख्तर की 'द आर्चीज' (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। वहीं शाहरुख के लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय से आर्यन के डेब्यू को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद से उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब शाहरुख भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसलिएल उन्होंने अपने बेटे के अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए जाने-माने फिल्ममेकर को उनकी ट्रेनिंग के लिए चुना है।