14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशा की क्यूट तस्वीर के साथ शाहिद ने किया Confirm, बनने जा रहे हैं पिता

हाल में मीरा की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उनका बेबी बंप साफ देखा गया था।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Apr 21, 2018

meera

meera

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। इस खबर को उन्होंने और उनकी पत्नी मीरा ने सोशल मीडिया पर सभी के साथ साझा करते हुए मीरा के प्रेगनेंट होने की खबर को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने बेहद ही क्यूट अंदाज में मिशा की एक खूबसूरत फोटो शेयर कर अपने फैंस को गुड न्यूज दी है।

मिशा की फोटो की शेयर:
शाहिद और मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिशा की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में मीरा के बराबर में चॉक से गुब्बारे बने हुए हैं और और लिखा है 'बिग सिस्टर।' इस बात से अब साफ हो गया है कि मीरा एक बार फिर प्रेगनेंट हैं। अब जल्द ही मिशा को एक क्यूट सा भाई या बहन मिलने वाला है। सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा को लगातार बधाईयां मिल रही हैं।

❤️

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

दिखने लगा है मीरा का बेबी बंप:
हाल में मीरा की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें उनका बेबी बंप साफ देखा गया था। तभी से उनके प्रेगनेंट होने की बात को लेकर कयास लगाया जा रहा था। खैर अब यह बात साफ हो गया है कि मीरा जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

मीरा चाहती हैं दूसरा बेबी:
कुछ वक्त पहले भी शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह और मीरा एक बार फिर से माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, मीरा राजपूत की पहली प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशंस आए थे। तब शाहिद कपूर ने भी खुलासा किया था उनका पहला बेबी प्लान्ड नहीं था। शाहिद ने कहा था,' मेरी पत्नी और मेरे बीच उम्र का फासला बड़ा है। मीरा दूसरा बेबी भी चाहती हैं ताकि जब वह बड़े हो जाएं तो वह उन कामों को करने के लिए फ्री हो जाएं जिन्हें वह करना चाहती हैं।'

Happy Sunday.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

पहला बच्चा था अनप्लांड:
इसके अलावा शाहिद ने बताया था, 'हमारा पहला बेबी प्लांड नहीं था। लेकिन अब हम दूसरे बच्चे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैं शादी करने और फैमिली बनाने के लिए बेकरार था। मैं तीन-चार साल से बहुत अकेला फील कर रहा था।'

साधारण परिवार से हैं मीरा:
शाहिद ने मीरा संग साल 2015 में शादी की थी। अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स की शादी किसी स्टार परिवार में ही होती है लेकिन शाहिद कपूर और मीरा के केस में ऐसा नहीं है। मीरा दिल्ली के एक सिंपल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं।