Jawan Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने आज यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की नई कहानी लिख दी है। जवान की कमाई ने पठान-गदर 2 के रिकॉर्ड बड़े अंतर से तोड़ दिए हैं।
Jawan Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान की जवान कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दी है। जवान में शाहरुख का एक ऐसा अवतार पहली बार बार देखने को मिल रहा है। शाहरुख के एक्शन, इंटेंस लुक्स और स्वैग का क्रेज थिएटर्स में ऐसा चल रहा है कि इस वीकेंड थिएटर्स में 'जवान' के टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
पठान के 8 महीने बाद शाहरुख की नई फिल्म 'जवान' थिएटर्स में नई रिकॉर्ड बना रही है। अगर 'पठान' शाहरुख की वापसी है तो 'जवान' से वो बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत मजबूत कर रहे हैं। गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुई 'जवान' बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी।
जानिए जवान के चौथे दिन का कलेक्शन
शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी सी गिरावट जरूर आई, लेकिन शनिवार को शाहरुख की फिल्म ने ऐसा जंप किया जिसने बहुत बड़े-बड़े कमाल कर डाले हैं। जवान ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 53 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया।
रविवार को बॉक्स ऑफिस पर गरजा 'जवान'
शनिवार यानी तीसरे दिन 'जवान' का नेट कलेक्शन 73 से 75 करोड़ रुपये की रेंज में हुआ है। लेकिन रविवार को जवान बॉक्स ऑफिस पर ऐसा सॉलिड जंप लिया कि चौथे दिन इसकी कमाई, लगभग पहले दिन के लेवल पर हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स sacnilk के अनुसार फिल्म ने 80.00 से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है।
सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म
सिर्फ चार ही दिन में शाहरुख की फिल्म ने भारत में 282.73 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर डाला है। जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म 'पठान' ने चौथे दिन करीब 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन अपने नाम किया था। उस समय फिल्म ने चार दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। शाहरुख की दोनों फिल्मों के बाद तीसरे नंबर पर इसी साल रिलीज हुई 'गदर 2' आती है। सनी देओल की फिल्म ने 5 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
शनिवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'जवान'
हिंदी फिल्मों के इतिहास में अबतक तीसरे दिन की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड 'गदर 2' के नाम था। इस फिल्म ने अपने तीसरे दिन 51.7 करोड़ रुपये कमाए थे। रिलीज के पहले शनिवार का सबसे ज्यादा कलेक्शन, 51.5 करोड़ रुपये, शाहरुख की 'पठान' के नाम था। अब ये दोनों ही रिकॉर्ड 'जवान' के नाम हैं।