
shama sikander
सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' से एक बार फिर शमा सिकंदर चर्चा में आ गई है। फिल्म में शमा ने अलग-अलग पुरुषों के साथ कई किसिंग और बोल्ड सीन दिए हैं। उन्होंने इस फिल्म में एक निम्फोमैनिक लड़की का किरदार निभाया है जो कि बुरी तरह से सेक्स एडिक्ट बन चुकी है। शमा सिकंदर ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग के लिए बहुत खास तैयारी की थी। बकौल शमा, उन्होंने इस रोल की तैयारी के लिए पोर्न मूवीज़ भी देखीं।
फिल्म में शमा ने 20 पुरुषों के साथ बनाएं संबंध
शमा ने बताया कि फिल्म में उनकी भूमिका एक निम्फोमैनिक लड़की की है जो अपनी सेक्सुअल फेंटेसी को जीने के लिए 20 अलग-अलग पुरुषों से संबंध बनाती हैं। फिल्म में कई बेहद बोल्ड तथा हॉट सीन है जो आम तौर पर हॉलीवुड की फिल्मों में ही देखे जा सकते हैं।
मां और बॉयफ्रेंड को भी आई पसंद
शमा सिकंदर ने कहा कि जब उनके पास इस फिल्म का प्रस्ताव आया तो शुरू में वे एकदम से चौंक गई परन्तु बाद में उन्होंने इसे एक चुनौती मानते हुए स्वीकार कर लिया। उनकी मां तथा बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन को भी फिल्म में उनका किरदार बहुत पसंद आया है।
ये है मूवी की कहानी
अपनी इस शॉर्ट फिल्म सेक्सोहॉलिक में शमा ने एक शादीशुदा महिला का किरदार निभाया है जो एक अच्छी सेक्सुअल लाइफ चाहती है। इसी दौरान वह अपनी कल्पनाओं को पूरा करने के लिए अलग-अलग पुरुषों से शारीरिक संबंध बनाकर तथा उन्हें किस करने लगतीं है और सेक्स एडिक्ट बन जाती है। बाद में उसके पति को पता चलने पर वह उसका इलाज कराता है।
बॉलीवुड में बिग ब्रेक के लिए की है यह फिल्म
टेलीविजन पर अपने शालीन और उम्दा अभिनय से पहचान बनाने वाली शमा सिकंदर ने बताया कि इस मूवी में काम करने का उनका मकसद बॉलीवुड में बिग ब्रेक की तलाश है। शमा ने उम्मीद जताई कि इस फिल्म से उन्हें जो पहचान मिल रही है उससे बॉलीवुड में जरूर कोई बड़ा ब्रेक मिलेगा।
Published on:
06 Mar 2016 03:41 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
