बॉलीवुड

मशहूर कॉमेडियन एक्टर की बेटी है शिखा तल्सानिया, जो ‘वीरे दी वेडिंग’ में बनी है करीना और सोनम की दोस्त

शिखा तल्सानिया मशहूर एक्टर टीकू तल्सानिया की बेटी हैं। टीकू एक बेहतरीन कॉमेडी एक्टर हैं।

2 min read
May 31, 2018
shikha talsania

सोनम कपूर और करीना कपूर स्टार्टर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' कल रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी है। ये फिल्म चार सहेलियों करीना, सोनम, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में नजर आ रही तीन एक्ट्रेसेस को तो सभ जानते हैं लेकिन शिखा के बारे में कम लोग ही जानते हैं। लेकिन जब से शिखा इस फिल्म के साथ जुड़ी हैं वह चर्चा में गाई हैं हर कोई शिखा के पर्सनल और प्राफेशन जिंदगी के बारे में जानना चाहता है। तो आइए हम आज आपको शिखा के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर शिखा तल्सानिया कौन हैं...

टीकू तल्सानिया की बेटी हैं शिखा:
ये बात कम लोग ही जानते होंगे कि शिखा तल्सानिया मशहूर एक्टर टीकू तल्सानिया की बेटी हैं। टीकू एक बेहतरीन कॉमेडी एक्टर हैं। उन्होंने कई टीवी शोज के अलवा कई फिल्मों जैसे 'इश्क', 'दिल', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हंगामा' जैसी कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सबको खूब हंसाया। शिखा भी अपने पापा की तरह ही काफी टैलेंटेड है।

पहले भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ चुकी हैं शिखा:
'वीरे दी वेडिंग' में अपने से पहले भी शिखा सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ चुकी हैं। बता दें कि शिखा ने रणबीर कपूर स्टार्टर फिल्म 'वेक अप सिड' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह इस फिल्म में रणबीर की दोस्त का किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा 'दिल तो बच्चा है जी', 'माई फ्रेंड पिंटो' और 'मिडनाइट्स चिल्ड्रेन' में दिख चुकी हैं।

'वीरे दी वेडिंग' ला सकती है कॅरियर में यू टर्न:
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान शिखा ने कहा, 'जब मैं 'वीरे दी वेडिंग' कहानी पढ़ रही थी। उस वक्त मेरा ध्यान इस फिल्म में जेंडर की ओर नहीं गया था। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें पुरुष नायक हैं और मैं उससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हूं। इस समय की आवश्यकता महिलाओं की भूमिकाएं हैं जिनसे आप जुड़ाव महसूस कर सकें। उम्मीद है कि 'वीरे दी वेडिंग' के साथ कुछ चमत्कार होता है।'

ये भी पढ़ें

पढ़ाई से परेशान हुए तैमूर, नहीं जाना चाहते थे स्कूल में तो मां करीना ने किया ऐसा

Published on:
31 May 2018 03:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर