7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद ब्यूटी पार्लर से परेशान Shilpa Shetty, मुंह पर आ गई दाढ़ी और मूछें, वीडियो देख लोटपोट हुए फैंस

ब्यूटी पार्लर बंद होने से शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) की आ गई दाढ़ी और मूंछे एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फनी वीडियो ( Funny Video ) हुई वायरल

2 min read
Google source verification
Shilpa Shetty Upset Closed Beauty Parlor Beard, Mustache On Her Face

Shilpa Shetty Upset Closed Beauty Parlor Beard, Mustache On Her Face

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर लड़कियों के ऊपर खूब जोक्स औप मीम्स बनाए जा रहे है इन सब की वजह है लॉकडाउन में बंद हुए ब्यूटी पार्लर ( Beauty Palour )। परेशानी की बता ये भी है कि अब लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। ब्यूटी पार्लर बंद होने से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ( Actress Shilpa Shetty ) भी बहुत परेशान हो गई हैं। लॉकडाउन की वजह से बेशक फिल्मों और सीरियल की शूटिंग बंद कर दी गई है। लेकिन शिल्पा अपने फैंस के लिए टिकटॉक पर वीडियो ( Tiktok Video ) बना कर अपने फैंस का खूब मनोरंजन कर रही हैं। उन्होंने कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर की है। जिसे देख लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं।

इस वीडियो में शिल्पा पंजाबी गाने ( Punjabi Song ) पर लिपसिंग करती हुई नज़र आ रही हैं। साथ ही मजेदार बात ये है कि पार्लर ना खुलने से शिल्पा के मुंह पर दाढ़ी और मूंछ आ गई है। जिसे देख उनके फैंस खूब हंस रहे हैं। वहीं वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है-'लॉकडाउन के साइड इफेक्ट…पार्लर कब खुलेगा। इस वीडियो को अब तक कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं।'

बता दें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra ) भी टिकटॉक पर स्टार बन चुके हैं। वह अक्सर बीवी शिल्पा संग भी वीडियो बनाते हुए नज़र आते हैं। वहीं शिल्पा के बेटे विवान ( Vivaan Kundra ) भी उनके साथ वीडियो में दिखाई दे चुके हैं। कुछ समय पहले शिल्पा और राज ने एक वीडियो बनाई थी। जिसमें उन्होंने शादी से पहले और शादी की हंसी पर एक मजेदार वीडियो बनाया था। उन्होंने अपनी इस फनी वीडियो पर जबरदस्त कैप्शन भी लिखा था। 'जिसमें उन्होंने बताया था कि वे दोनों शादी के बाद कितने बदल गए हैं। सच्चाई भले ही कड़वी हो,लेकिन फनी है।' उनका ये वीडियो भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।