SIIMA Awards 2023: शुक्रवार को साउथ के कई बड़े सुपरस्टार्स को अवॉर्ड दिए गए। इसमें 'कांतारा 'जैसी बड़ी फिल्म को भी अवॉर्ड मिला है।
SIIMA Awards 2023 Winner: साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) 2023 शुक्रवार को आयोजित किया गया। ये पूरा इंवेंट बड़े-बड़े सितारों से भरा रहा। इस अवॉर्ड सेरेमनी में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम इंडस्ट्री के बडे़ दिग्गज मौजूद रहे। जहां जूनियर एनटीआर ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर (RRR) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता तो वहीं मृणाल ठाकुर ने फिल्म सीता रामम में अपनी एक्टिंग के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। चलिए यहां जानते हैं किस कैटेगिरी में किसे क्या अवॉर्ड मिला है।
SIIMA पुरस्कार 2023 तेलुगु विनर्स (SIIMA Award 2023 Winner)
बेस्ट एक्टर इन ए लिडिंग रोल - RRR के लिए जूनियर एनटीआर
बेस्ट डायरेक्टर - RRR के लिए एसएस राजामौली
बेस्ट फिल्म - सीता रामम
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस - सीता रामम के लिए मृणाल ठाकुर
फ्लिपकार्ट फैशन यूथ आइकन - श्रुति हासन
प्रोमिसिंग न्यूकमर- - बेलमकोंडा गणेश
बेस्ट एक्टर इन लिडिंग रोल (क्रिटिक्स) - अदिवी शेष
बेस्ट एक्ट्रेस इन लिडिंग रोल - धमाका के लिए श्रीलीला
बेस्ट एक्टर इन लिडिंग रोल (क्रिटिक्स) - सीता रामम के लिए मृणाल ठाकुर
SIIMA पुरस्कार 2023 कन्नड़ में इनको मिला अवॉर्ड (SIIMA Award 2023)
बेस्ट एक्टर इन लिडिंग रोल (क्रिटिक्स) - ऋषभ शेट्टी
बेस्ट फ़िल्म - 777 चार्ली
सेंसेशन ऑफ़ द इयर - कार्तिकेय 2
बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल - कंतारा के लिए अच्युत कुंअर
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- गालिपता 2 के लिए दिगंत मनचले
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल – होम मिनिस्टर के लिए शुभ रक्षा
बेस्ट डेब्यू प्रोड्यूसर - अपेक्षा पुरोहित और पवन कुमार वाडेयार, डोल्लू के लिए
बेस्ट न्यूकमर एक्टर- पृथ्वी शमनूर