Sonam Bajwa: करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की शादी से जुड़ी खबरें इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
Sonam Bajwa: सोनम बाजवा पॉलीवुड (Pollywood) की जानी-मानी और फेवरेट एक्ट्रेस हैं। वह अक्सर अपने लुक्स और अपनी शानदार परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। हालांकि, हाल ही में वह कुछ और वजहों से सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो सोनम बाजवा ने दिल्ली के पायलट रक्षित अग्निहोत्री (Rakshit Agnihotri) से तीन साल से ज्यादा समय तक गुपचुप तरीके से शादी की है।
यह खबर रेडिट पोस्ट के जरिए सामने आई है, जिसमें 23 सितंबर, 2020 को उनकी शादी के बारे में एक्सप्लेनेशन सामने आया। कथित तौर पर, जोड़े ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा है, रक्षित अग्निहोत्री (Rakshit Agnihotri) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) अपनी मीडिया कंपनी में प्रमुख पदों पर हैं।
सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की शादी की खबरों पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन हैं। एक फैन ने लिखा “सभी पंजाबी कलाकार इतने निजी और रहस्यमयी क्यों हैं? मैंने इस पर गौर किया है। मतलब यह तो अगले लेवल का है। '' तो वहीं किसी ने लिखा, “अगर सोचो दिलजीत भी शादीशुदा हैं।”