5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Srikanth Collection Day 3: राजकुमार स्टारर फिल्म ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, जानें रविवार को कितना किया कलेक्शन

Srikanth Box Office Collection Day 3: फिल्म 'श्रीकांत' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं। फिल्म के कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। इसी के साथ नजर डालते हैं फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन पर।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 13 May 2024, 1:39 PM IST

Srikanth Box Office Collection Day 3

राजकुमार स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में एक्टर राजकुमार की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है। फिल्म रोजाना बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसे के साथ फिल्म के तीसरे दिन यानी की रविवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

'श्रीकांत' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे की इतनी कमाई

रिलीज के पहले दिन फिल्म 'श्रीकांत' ने सिर्फ 2.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि, पहले दिन के बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार बदलाव देखा गया है। फिल्म ने दूसरे दिन 4.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अब फिल्म की कुल कमाई 11.95 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म 'श्रीकांत' के बारे में

फिल्म 'श्रीकांत' 40 करोड़ के बजट में बनाई गई है। इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने 3 दिनों में करीब 12 करोड़ कमा ही लिए हैं। इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव के साथ-साथ ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी अहम भूमिका में हैं।