Suniel Shetty's wife Mana Shetty: सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को इंडस्ट्री के पावर कपल में गिना जाता है।
Suniel Shetty's wife Mana Shetty: सुनील शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। सुनील की बेटी अथिया और बेटा अहान शेट्टी भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। परिवार में सुनील शेट्टी की बीवी माना शेट्टी की चर्चा एक्टिंग में ना होने की वजह से कम होती है लेकिन वो कमाई के मामले में पति से पीछे नहीं हैं। माना शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की उन महिलाओं में शामिल हैं, जो कामयाब बिजनेस वुमन में गिनी जाती हैं। माना शेट्टी को उनके बिजनेस के हुनर की वजह से 'लेडी अंबानी' भी कहा जाता है।
क्या क्या बिजनेस करती हैं माना
सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी वर्ली में 'R-हाउस' नाम का लाइफस्टाइल स्टोर चलाती हैं। इस स्टोर पर बड़े बड़े सेलेब्स से लेकर वीआईपी तक अपनी जरूरत का सामान लेने के लिए पहुंचते हैं। माना शेट्टी रियल एस्टेट का काम भी करती हैं। माना शेट्टी ने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाए। इनमें कई बड़े सेलेब्स रहते हैं। माना अपनी बहन ईशा के साथ मिलकर 'माना एंड ईशा' नाम का एक क्लोथ ब्रांड भी चलाती हैं।
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की लव स्टोरी भी है दिलचस्प
सुनील और माना की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। सुनील शेट्टी और माना पढ़ाई के समय से ही एक दूसरे को प्यार करते हैं। दोनों के धर्म और राज्य अलग होने की वजह के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। माना के पिता गुजराती मुस्लिम हैं। माना का नाम भी सुनील से शादी से पहले मोनिशा कादरी था। पहले वहीं सुनील शेट्टी कर्नाटक से हैं और हिन्दू हैं। ऐसे में दोनों को अपने रिश्ते के लिए परिवारों को मनाने में 6 साल लग गए थे।