इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) के गले लगते नजर आ रहे हैं।
आज भी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के एक उभरते दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को उनके फैंस खूब याद करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरूआत की थीं। इसके बाद उन्होंने 'काई पो छे', 'पीके', 'केदारनाथ' और 'एम एस धोनी' जैसी शानदार फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा लोगों के बीच छा गए, लेकिन साल 2020 में उनके निधन की खबरों ने सभी को हिला कर रख दिया था। वो अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे। अगर आज सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच होते तो ये कहना गतल नहीं होता कि वो एक बहुत ही बेहतरीन एक्टर होते।
इतना ही नहीं उनकी मौत के बाद ही बॉलीवुड में काफी बड़ा बदलाव आया। फिल्म जगत पर ड्रेग्स से लेकर नेपोटिज्म को लेकर कई बड़े सवाल उठे, जो आज भी बने हुए हैं। लोगों के अंदर आज भी एक्टर की मौत का गुस्सा मौदूज है, जो समय-समय पर सोशल मीडिया पर दिखाई देता रहता है। इसी बीच उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में उनके साथ निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) भी नजर आ रहे हैं। एक्टर की मौत के बाद सबसे ज्यादा किसी की आलोचना हुई तो वो कोई और नहीं बल्कि करण जौहर ही थे। आज भी सोशल मीडिया पर करण जौहर को जमकर ट्रोल किया जाता है। करण जौहर और सुशांत सिंह राजपूत का जो वीडियो वायरल हो रहा है ये काफी टाइट पुराना है।
यह भी पढ़ें: Khushi Kapoor ने सोशल मीडिया पर शेयर की बोल्ड फोटो, यूजर्स Urfi Javed से करने लगे कंपेयर
वायरल वीडियो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के दौरान का है, जिसमें सुशांत करण शो में मस्ती करते नजर आ रहे हैं और इसी बीच वो निर्माता जौहर को भाग कर गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो उनकी फिल्म 'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान का है। वीडियो में ऋत्विक धंजानी और सुशांत सिंह एक रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद सबसे पहले वो एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ डांस करते हैं।
वीडियो में सुशांत के अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर भारी संख्या में फैंस के कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे, जो उनको याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) में देखा गया था। ये फिल्म उनके निधन के बाद ओटीटी पर रिलीज की गई थी, जिसको दर्शकों का बहुत प्यार मिला था।
यह भी पढ़ें:'Darlings' के इस सीन में Vijay Verma ने सच में पी रखी थी शराब, लेकिन किसी को पता नहीं चला!