5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RJ महविश को अनफॉलो कर युजवेंद्र चहल इस Bigg Boss कंटेस्टेंट को कर रहे डेट? फोटो से मची खलबली

Yuzvendra Chahal Video: आरजे महविश से ब्रेकअप और धनश्री से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट के साथ नजर आए। जैसे ही दोनों का वीडियो सामने आया लोग डेटिंग के कयास लगाने लगे और आरजे महविश को अनफॉलो करने की वजह भी इसे ही बताने लगे।

2 min read
Google source verification
Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Unfollow

युजवेंद्र चहल के साथ स्पॉट हुई बिग बॉस 13 की ये कंटेस्टेंट

Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Unfollow: युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक को लगभग 2 साल होने वाले हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर युजवेंद्र और आरजे महविश की तस्वीरें वीडियो वायरल होती रहती हैं। हालांकि हाल ही में दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इन सभी के बीच क्रिकेटर को एक हसीना जो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं उनके साथ स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

शेफाली बग्गा के साथ स्पॉट हुए चहल (Yuzvendra Chahal RJ Mahvash Unfollow)

दरअसल, युजवेंद्र चहल को हाल ही में बिग बॉस 13 की जिस कंटेस्टेंट के साथ स्पॉट किया गया है। वह कोई और नहीं बल्कि शेफाली बग्गा के साथ देखा गया। दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। युजवेंद्र और शेफाली का यह वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस दौरान शेफाली ब्लैक ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं क्रिकेटर ने भी ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी। दोनों का ये वीडियो जैसे ही आया सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होने लगी।

पैपराजी के सामने साथ पोज देने से कतराते चहल (Yuzvendra Chahal Sparks Dating Rumours With Shefali Bagga)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। जब फोटोग्राफर्स ने चहल और शेफाली को एक साथ खड़े होकर पोज देने के लिए कहा, तो चहल मुस्कुराते हुए वहां से निकल गए। उन्होंने अलग-अलग तो तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन फ्रेम शेयर करने से बचते नजर आए। अब फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि क्या यह महज एक इत्तेफाक था या फिर महवश से अलग होने के बाद चहल और शेफाली के बीच कोई नई 'अंडरस्टैंडिंग' बन रही है।

फैंस कर रहे युजवेंद्र चहल के वीडियो पर कमेंट (Yuzvendra Chahal Shefali Bagga Video)

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "युजी भाई की नई गर्लफ्रेंड मिल गई क्या?" वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "तलाक के बाद युजी भाई अब असली प्लेबॉय बन गए हैं।" कुछ लोग अब भी महवश को लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी अच्छी दोस्ती अचानक क्यों टूट गई।

धनश्री से तलाक के बाद का सफर

बता दें कि युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का साल 2024 में हुआ था। इसके बाद से ही चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा था क्योंकि दोनों अक्सर साथ देखे जाते थे। हालांकि, चहल ने कभी भी अपने रिश्तों पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। अब शेफाली बग्गा के साथ उनकी यह लेटेस्ट मुलाकात दोस्ती है या कुछ और, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।