24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब ऑनस्क्रीन दादी के साथ Sushant Singh Rajput ने लगाए थे ठुमके, वायरल हुआ Video

वीडियो में एक्टर अपनी ऑन स्क्रीन दादी (Sushant Dancing with Dadi) के साथ मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को मलयालम डांसर सौभाग्या वैंकटेश (Sowbhagya Venkitesh) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 27 Jun 2020, 3:04 PM IST

sushant_singh_rajput_dancing_with_dadi.jpg

Sushant Singh Rajput Dancing With Dadi

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने काम से सभी का दिल जीता। उनकी एक्टिंग के कई लोग प्रभावित हुए हैं। लेकिन 14 जून को जब उनकी आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) की खबर आई तो कोई भी इस पर यकीन करने को तैयार नहीं था। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। सुशांत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया (Social Media) पर सुशांत की कई पुरानी फोटोज और वीडियोज़ अब वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एक्टर अपनी ऑन स्क्रीन दादी (Sushant Dancing with Dadi) के साथ मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को मलयालम डांसर सौभाग्या वैंकटेश (Sowbhagya Venkitesh) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इसमें सुशांत सौभाग्या की मां के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर 40 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में सुशांत के परिवार (Sushant Singh Rajput Family Statement) ने उनकी मौत के बाद पहली बार एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आपके लिए सुशांत सिंह राजपूत, हमारा इकलौता और दुलारा गुलशन था। बड़े सपने देखना और उन्हें सच कर दिखाना उनका शौक था। उन्होंने आगे लिखा कि एक दूरबीन हमेशा साथ रखते, शनि ग्रह के छल्लों को निहारने का शौक जो था। हमें ये मानने में बरसों लगेंगे कि उनकी हंसी कभी हमारे कानों में नहीं गूंजेगी। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि सुशांत की स्मृति को संजोने के लिए हमने सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन की स्थापना की है। उद्देश्य सुशांत के पसंदीदा क्षेत्र जैसे कि सिनेमा, विजान और खेल में उभरती प्रतिभाओं को समर्थन प्रोत्साहन देना है।