23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूनम ढिल्लन सहित ये एक्ट्रेसेस रैंप वॉक के दौरान सैकड़ों लोगों के सामने हुई थीं शर्मसार, देखें फोटोज

तो आइए जानते है इनके बारे में...    
2 min read
Google source verification
Poonam Dhillon

Poonam Dhillon

अपने जमाने की बेहद बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस Poonam Dhillon का आज जन्मदिन है। आज पूनम अपना 57वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1962 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। पूनम ने कई हिट फिल्में दी है। वहीं उन्होंने टेलिविजन धारावाहिकों में भी काम किया है, साथ ही वह 1978 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। लेकिन एक बार रैंप पर सैकड़ों लोगों के सामने पूनम खुद को संभाल नहीं सकीं और गिर पड़ी। पूनम ही नहीं कई बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसेस को भी इस समस्या से गुजरना पड़ा है। तो आइए जानते है इनके बारे में...

इसमें सबसे पहला नाम आता है Poonam Dhillon का। एक फैशन इवेंट में पूनम डिजाइनर विक्रम फडणवीस के लिए रैंप वॉक कर रही थीं तभी ये हादसा हुआ। रैंप पर गिरने के बाद पूनम ने खुद को बखूबी संभाला।

सुष्मिता सेन जब भी रैंप पर आती हैं छा जाती हैं लेकिन उनके साथ भी ये हादसा हो चुका है। ब्लू कलर के गाउन में सुष्मिता सेन कमाल लग रही थीं। तभी उनकी ड्रेस उनके हील्स के नीचे आ गई।

इंडिया प्राइड फैशन वीक 2010 के दौरान सोनाक्षी सिन्हा रैंप पर लगभग गिर ही चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस चीज का शिकार हो चुकी हैं। कंगना विल्स लाइफ स्टाइल इंडिया फैशन वीक में शो स्टॉपर बनकर पहुंचीं थीं। उन्होंने डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा के साथ ग्रैंड एंट्री की थी लेकिन रैंप पर वह लड़खड़ाती दिखीं।

लक्मे फैशन वीक में यामी गौतम के साथ भी ये हादसा हुआ था। रैंप पर यामी ने खुद को गिरने से बचाया। उन्होंने लॉन्ग गाउन और बूट्स पहन रखे थे जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया हालांकि यामी गौतम ने खुद को संभाल लिया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग