11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 साल में इतनी बदल गई टीवी की नन्ही ‘वीरा’, अब दिखने लगी है ऐसी, देखें Photos

5 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही है टीवी की वीरा। इंडोनेशिया में भी है काफी पॉपुलर। देखे वीरा की तस्वीरें

3 min read
Google source verification
Harshita Ojha

छोटे पर्दे का मशहूर सीरियल ‘वीर की अरदास वीरा’ साल 2012 में आया सबसे पॉपुलर शो था। इस शो में नजर आए हर किरदार को खूब पहचान हासिल हुई। शो में अहम किरदार में मशहूर अभिनेता शिविन नारंग नजर आए थे, वही जानी-मानी अभिनेत्री दिगांगना सूर्यवंशी ने भी अहम किरदार निभाया था। इसके अलावा मशहूर अभिनेता विशाल वशिष्ठ और फरनाज शेट्टी भी अहम किरदार में दिखाई दिए थे और इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। यह टीवी सीरियल भाई-बहन पर आधारित था जिसकी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

वही टीआरपी के मामले में भी यह शो काफी लंबे समय तक पहले पायदान पर रहा था। इसी शो में वीरा के किरदार में बाल कलाकार के तौर पर एक नन्ही बच्ची नजर आई थी जिसने काफी पॉपुलरटी लूटी थी। वही उनके भाई के किरदार में भावेश बालचंदानी ने काम किया था। यह दोनों बतौर बाल कलाकार नजर आए थे और दोनों भाई-बहन की जोड़ी काफी पॉपुलर हुई थी। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली नन्ही सी वीरा अब बड़ी हो गई है। वह पहले से ज्यादा बदल चुकी है। हाल ही में उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं नन्ही वीरा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें..

वीरा के किरदार से घर-घर में मशहूर बाल कलाकार हर्षिता ओझा ने महज 5 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। हालांकि उनका सपना है कि वह अभिनेत्री नहीं बल्कि एक सिंगर बने क्योंकि एक्टिंग से ज्यादा उनका रुझान सिंगिंग की दुनिया में है। दिलचस्प बात यह है कि छोटी सी उम्र में हर्षिता ओझा इंडोनेशिया में भी काफी पॉपुलर है और वहां पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

बता दें, हर्षिता ओझा अब तक टीवी सीरियल ‘तमन्ना’, ‘सावधान इंडिया’, ‘बेइंतहा’ जैसे पॉपुलर शो में काम कर चुकी है और उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। जब हर्षिता ओझा से उनके करियर के बारे में बातचीत की तो उन्होंने कई तरह की बातें बताई। हर्षिता ने बताया कि वह इंडोनेशिया में वीरा के नाम से काफी पॉपुलर है।

पिछले दिनों वह इंडोनेशिया गई थी जिसके के बारे में उन्होंने बताया कि, “मैंने इंडोनेशिया में 3 महीने बिताए। वहां मैंने ‘Malaikat Kecil Dari India’ नाम के एक शो में भी काम किया है जिसका मतलब एंजल ऑफ इंडिया है। मैंने इंडोनेशिया में अपनी लाइफ के बेस्ट पल बिताए। वहां मेरे शो वीरा के कई फैन्स मिले। जो मुझे उसी शो के जरिए पहचानते थे। मुझे वहां हर दिन फैन्स गिफ्ट देने के लिए पहुंचते थे। वहां बिताए दिनों को मैं काफी मिस कर रही हूं।”

हर्षिता ने बताया कि, उन्हें खुद को अभिनेत्री के रूप में देखना नहीं पसंद बल्कि वह खुद को मल्टीस्टार के रूप में देखना चाहती है। इस बारे में बात करते हुए हर्षिता ने बताया कि, “मैं खुद को फ्यूचर में मल्टी टास्कर के तौर पर देखना चाहती हूं। हो सकता है मैं खुद को इंडस्ट्री में बतौर सिंगर भी स्टेब्लिश कर सकूं क्योंकि मुझे म्यूजिक से बेहद लगाव है। मैं एक्टिंग की शौकीन हूं लेकिन खुद को एक्ट्रेस बनते नहीं देखना चाहती।”

हर्षिता ने बताया कि उन्हें अभिनय और संगीत की दुनिया के अलावा स्विमिंग और कत्थक भी काफी पसंद है और वह इसकी ट्रेनिंग भी ले रही है। हर्षिता के अलावा उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम हर्षित ओझा है। हर्षिता के पिता संजय ओझा फाइनेंशियल प्लानर है वहीं उनकी मां हाउसवाइफ है। बता दे हर्षिता ओझा ‘वीर की अरदास वीरा’ में काम करने के दौरान पसंदीदा बेटी का खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा उन्हें मोस्ट प्रॉमिस चाइल्ड स्टार का भी अवार्ड मिल चुका है।

यह भी पढ़ें- 'तारक मेहता' के पत्रकार पोपटलाल असलियत में कुंवारे नहीं हैं, घर से भागकर की थी शादी