scriptदीपिका पर भड़के साक्षी महाराज और स्मृति इरानी, कहा-एक्ट्रेस ने किया होगा खुद को लुटा सा महसूस | Union Minister Smriti Irani targets Deepika Padukone | Patrika News

दीपिका पर भड़के साक्षी महाराज और स्मृति इरानी, कहा-एक्ट्रेस ने किया होगा खुद को लुटा सा महसूस

locationनई दिल्लीPublished: Jan 10, 2020 03:15:37 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

स्मृति ईरानी से पहले साक्षी महाराज ने भी लगाया दीपिका पर आरोप
स्‍मृति ने कहा- दीपिका उनके साथ खड़ी हुईं जिन्होंने लड़कियों को दरिंदे के तरह मारा

smriti_.jpg

Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जहां एक ओर अपनी फिल्म छपाक को लेकर सुर्खिया बटोर रही है तो दूसरी ओर उन्होनें ऐसा काम कर दिया है जिससे उन्होनें कई तरह के कमेट्स का सामना करना पड़ रहा है। अभी हाल ही में दीपिका जेएनयू में छात्रों का साथ देने पहुंची। जिससे लोगों पर इसका गुस्सा जाग उठा। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर ना केवल बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आरोप लगाया। बल्कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पर निशाना साधते हुे कह दी यह बड़ी बात।

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि -दीपिका उन लोेगों के साथ खड़ी हुईं जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं। जेएनयू मामले पर बोलते हुए स्मृति ईरानी ने दीपिका पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा, ‘जिसने भी जेएनयू में दीपिका का जाने की खबरें पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं?’ ‘यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठि‍यों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।’

https://twitter.com/smritiirani?ref_src=twsrc%5Etfw

स्मृति ने दीपि‍का के पॉलिट‍िकल इंटरेस्ट का किया खुलासा

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने स्मृति ईरानी की इस टिप्पणी का एक वीडियो ट्वीट भी किया है। उन्होंने दीपिका के पॉलिटि‍कल इंटरेस्ट पर भी कहा। स्मृति ने कहा, ‘साल 2011 में दीपिका ने कहा था कि वे कांग्रेस को सपोर्ट करती हैं।’ स्मृति ने जेएनयू हमला मामले पर बयान देते हुए कहा कि अभी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से जांच के पहलू कोर्ट के सामने रखे जाने तक कुछ कहना ठीक नहीं होगा।

साक्षी महाराज ने भी लगाया है आरोप

बता दें वही दूसरी ओर साक्षी महाराज ने भी दीपिका पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के होने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि जेएनयू जाने के बाद दीपिका ने खुद को लुटा सा महसूस किया होगा। छात्र नेता कन्हैया कुमार के साथ खड़े होने पर उनकी आत्मा रोई होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो